फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Money withdrawn for non-construction of house

Lalitpur News: आवास निर्माण न कराने पर वापस ली गई धनराशि

Fri, 02 Jun 2023 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Money withdrawn for non-construction of house
कई लाभार्थियों के आवास ग्राम प्रधानों की उदासीनता की भेंट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों का पैसा उनके खाते में आने के बाद निर्माण कार्य शुरू न करने पर खंड विकास अधिकारी ने कार्रवाई की है। उन्होंने ग्राम पंचायत चुरावनी के एक लाभार्थी का आवास निरस्त करते हुए उसकी धनराशि शासन को भेज दी है। इससे लाभार्थियों सकते में है।
ब्लॉक तालबेहट में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2022-23 में 1840 एवं मुख्यमंत्री आवास योजना में 159 लाभार्थियों का चयन कर उनकी धनराशि खातों में भेजी गई थी। खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार बघेल ने बताया गया कि समीक्षा में कई लाभार्थी ऐसे पाए गए हैं, जिन्होंने धन मिलने के काफी वक्त बाद भी आवास का निर्माण शुरू नहीं कराया। वहीं, मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ऐसे 15 लाभार्थी हैं, जिन्हें 3 माह पूर्व धनराशि प्रदान की गई थी। लेकिन उन्होंने भी आवास निर्माण नहीं कराया। इनमें कुछ तो गांव से बाहर जीविकोपार्जन के लिए गए हैं जबकि गांव में ही रह रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत चुरवनी में विमला पत्नी अवतार से कई माह से आवास निर्माण कार्य प्रारंभ करने हेतु ग्राम प्रधान एवम ग्राम सचिव तथा खंड विकास अधिकारी भी वार्ता कर रहे हैं। उनके द्वारा आवास का निर्माण प्रारंभ नहीं कराया गया है। इससे यह कार्रवाई की गई है। बीडीओ ने बताया कि ऐसे सभी लाभार्थी जिन्होंने तीन माह बाद भी निर्माण नहीं शुरू कराया उनकी समस्त शासन को प्रेषित कर दी जाएगी। लाभार्थियों ने यदि आहरण कर लिया है तो उनके विरुद्ध कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लाभार्थियों पर लटकी है धनराशि वापसी की तलवार
खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार बघेल ने बताया कि है शासन से धन राशि प्राप्त होने के बाबजूद वर्तमान में भूरी पत्नी काशीराम निवासनी ग्राम सुनौरा, सुमन पत्नी सुरेश ग्राम पंचायत कोटरा, राजेश पुत्र परसु , रोशनी पत्नी खेत सिंह ग्राम पंचायत रजावन आदि ऐसे लाभार्थी हैं। जिनके द्वारा आवास निर्माण में रुचि नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed