फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   mohalla class baccho ke sikhsa se jodne ki achi muhim : beo

मोहल्ला क्लास बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की अच्छी मुहिम: बीईओ

Sat, 09 Jan 2021 02:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
mohalla class baccho ke sikhsa se jodne ki achi muhim : beo
अंग्रेजी माध्यम प्राइमरी पाठशाला नदनवारा में ड्रेस वितरण के पश्चात अधिकारियों और शिक्षकों शिक? - फोटो : LALITPUR
मोहल्ला क्लास बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की अच्छी मुहिम: बीईओ
विज्ञापन

ललितपुर। बीइओ जखौरा जमील अहमद और जिला स्काउट गाइड मास्टर संदीप पाठक के संयुक्त तत्वावधान में अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय नदनवारा में ई-पाठशाला के अंतर्गत मोहल्ला क्लास का शुभारंभ हुआ। बीइओ ने कहा कि मोहल्ला क्लास बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की अच्छी मुहिम है। इसके संचालन के लिए उन्होंने प्रधानाचार्या रिचा अग्रवाल को बधाई और शुभकामनाएं दीं। खंड विकास अधिकारी ने क्लास का शुभारंभ करते हुए बच्चों को पढ़ाया। संदीप पाठक ने बच्चों को मार्गदर्शन दिया। मोहल्ला क्लास चलाने के लिए उन्होंने विद्यालय के समस्त स्टाफ को प्रोत्साहित किया व अभिभावकों को प्रेरित किया कि वे अपने अपने बच्चों को 10-12 के समूह में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मोहल्ला क्लास में पढ़ाने के लिए भेजें, जिससे बच्चे शिक्षा से जुड़े रहें। इस दौरान 24 बच्चों के कब बुलबुल दल को बीइओ जमील अहमद व संदीप पाठक ने स्काउट ड्रेस का वितरण किया और बच्चों को देश प्रेम व अच्छे नागरिक बनने की स्काउट प्रतिज्ञा दिलाई। इस मौके पर सहायक अध्यापक शारदा बानो, पूजा सिंह, अंकुर जैन, मुकेश सोनी, सरोज रावत, वीरेंद्र सिंह अरविंद बुंदेला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed