फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   mnrega lalitpur topper

प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त करने पर मनरेगा टीम पुरस्कृत

Sat, 21 Dec 2019 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
mnrega lalitpur topper
मनरेगा में देश में सातवां स्थान प्राप्त करने पर सीडीओ अनिल कुमार पांडेय को सम्मानित करते केंद्र? - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनांतर्गत जनपद ललितपुर को वित्तीय वर्ष 2018-19 में मनरेगा प्रभावी क्रियान्वयन के मामले में देश में 7वां स्थान और प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ। इस पर नई दिल्ली में केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, ग्रामीण विकास राज्य मंत्री भारत सरकार साध्वी ज्योति निरंजन और पंचायती राज मंत्री भारत सरकार ने मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, उपायुक्त श्रम-रोजगार इंद्रमणि त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार एवं मनरेगा टीम को शील्ड एवं प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया। इसके अलावा एपीओ उमेश चंद्र झा, लेखाकर रामकुमार कुशवाहा, प्रतिपाल सिंह ग्राम प्रधान कपासी विकास खंड विरधा, जाहर सिंह ग्राम प्रधान मदनपुर विकास खण्ड मड़ावरा भी मौके पर उपस्थित रहे। बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2018-19 में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर जिले को प्राप्त हुआ है। वित्तीय वर्ष 2018-19 में जनपद के कुल 06 विकास खण्डों की 415 ग्रांम पंचायतों में 2.40 लाख परिवारों में 1.71 जाबकार्डधारक हैं, जिसमें से 1.03 लाख क्रियाशील जॉबकार्डधारक हैं तथा वर्ष में 73000 परिवारों द्वारा 32.19 लाख मानव दिवस सृजन के लक्ष्य के सापेक्ष 36.65 लाख मानव दिवस सृजित किये गए हैं तथा 5544 परिवारों को 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया गया। वित्तीय वर्ष 2018-19 में मानव दिवस के लक्ष्य के सापेक्ष 113.87 प्रतिशत प्रगति अर्जित की गई, जिसमें महिलाओं का प्रतिशत 36.37 रहा। एग्रीकल्चर व अन्य सम्बंधित कार्यों पर 72.46 प्रतिशत धनराशि व्यय की गई। इसके अतिरिक्त 15 दिन की अवधि में भुगतान का प्रतिशत 99.47 तथा जिओ टैगिंग का प्रतिशत 99.89 प्रतिशत रहा। जनपद में व्यक्तिगत पशु शैड, सार्वजनिक पशु शैड, गौवंश, समूह नर्सरी, नदियों का पुनरोद्वार एवं खेत तालाब भी बनाये गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed