{"_id":"6417536e27be70c8060d8ea4","slug":"mla-vijay-mishras-grandson-vikas-released-from-jail-lalitpur-news-c-11-1-57877-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: विधायक विजय मिश्रा का नाती विकास जेल से रिहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: विधायक विजय मिश्रा का नाती विकास जेल से रिहा
Sun, 19 Mar 2023 11:54 PM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Sun, 19 Mar 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। भदोही जिला की ज्ञानपुर विधानसभा सीट से चार बार विधायक रहे विजय मिश्रा के नाती विकास मिश्रा को गैंगस्टर के मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद ललितपुर जिला कारागार से रिहा कर दिया गया है। वह दस दिन पहले ही भदोही से ललितपुर कारागार में स्थानांतरण होकर आया था।बताया गया कि वर्ष 2020 में एक गायिका ने पूर्व विधायक विजय मिश्रा, उनके बेटे विष्णु मिश्रा, नाती विकास मिश्रा के खिलाफ नौकरी दिलाने के नाम पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले में पूर्व विधायक के नाती विकास मिश्रा को दो वर्ष पहले ही गिरफ्तार कर ज्ञानपुर जेल में भेज दिया था। मामले में हाईकोर्ट ने उसे पूर्व में ही जमानत दे दी थी, लेकिन पुलिस ने बाद में उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की थी। जिसमें जमानत याचिका हाईकोर्ट में डाली गई थी।
उसे करीब पंद्रह दिन पहले ही जिला कारागार ललितपुर स्थानांतरित किया गया था। जिसके बाद उसे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई और उसे जिला कारागार ललितपुर से रिहा कर दिया गया।
भदोही के पूर्व विधायक का नाती विकास मिश्रा ललितपुर कारागार में ज्ञानपुर जेल से स्थानांतरित होकर आया था। जिसे हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन
- लाल रत्नाकर सिंह, जेल अधीक्षक, ललितपुर