फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   MLA Cup: Chira Cricket Club and Raj Eleven team won

विधायक कप : चीरा क्रिकेट क्लब व राज इलेवन टीम विजयी

Fri, 06 Feb 2026 12:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
MLA Cup: Chira Cricket Club and Raj Eleven team won
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। तुवन मंदिर ग्राउंड में चल रहे सदर विधायक कप क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को दो मैच हुए। इनमें पहले मैच में चीरा क्रिकेट क्लब ने बिरौरा क्रिकेट क्लब की टीम को 27 रनों से पराजित किया। वहीं, दूसरे मैच में राज इलेवन ललितपुर ने चौबयाना क्रिकेट क्लब टीम को हरा दिया।
पहला मैच चीरा क्रिकेट क्लब और बिरौरा क्रिकेट क्लब की टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चीरा क्रिकेट क्लब ने 12 ओवर में 8 विकेट खोकर 72 रन का लक्ष्य रखा। वहीं, बिरौरा क्रिकेट क्लब के सभी खिलाड़ी 11 ओवर में 52 रन पर आउट हो गए। चीरा क्रिकेट क्लब ने 27 रन से मैच जीत लिया। चीरा टीम की ओर से संदीप ने 8 रन देकर 4 विकेट झटके।
विज्ञापन

दूसरा मैच चौबयाना क्रिकेट क्लब व राज इलेवन ललितपुर के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चौबयाना क्रिकेट क्लब ने 12 ओवर में 82 रन बनाए, जिसमें प्रदीप कुशवाहा ने 25 रन बनाए। वहीं राज एलेवन ललितपुर ने सिर्फ नौ ओवर में 83 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। टीम की ओर से आकाश राठौर ने 27 रन, करन कुशवाहा ने 14 रन बनाए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर आकाश राठौर और संदीप को आयोजक श्रीकांत कुशवाहा ने शील्ड व नकद पुरस्कार देकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान दीपेश राय, देशपत कुशवाहा, अभिषेक सोनी, दीपक चौरसिया, धर्मेंद्र राजा, दीपक राठौर, मोहन पेंटर, सौरभ नायक, रिक्की कुशवाहा, नीलू कुशवाहा, अनुराग कंचन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed