{"_id":"611c16af8ebc3e42f874e024","slug":"mission-shakti-phase-three-21-august-lalitpur-news-jhs2021411130","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 अगस्त से होगी मिशन शक्ति फेज तीन की शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 अगस्त से होगी मिशन शक्ति फेज तीन की शुरूआत
विज्ञापन
woman constable.jpg
- फोटो : woman constable.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए ‘मिशन शक्ति’ फेज तीन के संचालन के लिए डीएम अन्नावि दिनेश कुमार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में एक बैठक आयोजित की गई।
जिला प्रोबेशन अधिकारी सुरेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया गया है कि ‘मिशन शक्ति’ फेज-एक व फेज-दो की भांति मिशन शक्ति फेज-तीन भी 21 अगस्त से 31 दिसंबर तक एक विशेष अभियान संचालित किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश के समस्त 75 जनपदों, 821 ब्लाकों, 5900 पंचायतों, 630 शहरी निकायों और 1535 थानों के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने का प्रशिक्षण, सुरक्षा और सम्मान के प्रति जागरूकता प्रदान किए जाने की कार्ययोजनाएं संचालित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त लैंगिक आधारित संवेदीकरण, ध्वनि संदेश, साक्षात्कार, प्रशिक्षण, विभिन्न पर्वों के कार्यक्रम, थानों पर कार्यक्रम एवं पंचायत स्तर पर जागरूकता उत्पन्न किए जाने संबंधी कार्यक्रम आयोजित होंगे। विभिन्न विभागों द्वारा विभिन्न स्तरों पर शासन स्तर से संचालित महिलाओं और बालिकाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं में लाभार्थियों का चयन व प्रशिक्षण के कार्यक्रम आयोजित होंगे।
डीएम ने निर्देश दिए कि मिशन शक्ति फेज-तीन के कार्यक्रमों को गंभीरता से संचालित किया जाए। सभी विभाग इस अवधि के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा जिला प्रोबेशन अधिकारी को उपलब्ध कराएं। सभी विभागीय अधिकारी अपने-अपने विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रमों के फोटोग्राफ्स एवं संक्षिप्त लेख जिला प्रोबेशन अधिकारी को उपलब्ध कराएंगे। इसके बाद जिला प्रोबेशन अधिकारी उक्त कार्यक्रमों को पोर्टल पर दर्ज कराकर उचित स्तर तक आयोजन की फोटोग्राफ्स आदि उपलब्ध कराएंगे। बैठक में सीडीओ अनिल कुमार पांडेय, एडीएम अनिल कुमार मिश्र, बीएसए रामप्रवेश, जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. जेएस बक्शी, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय उपस्थित रहे।