फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   missing teen, dead body

लापता किशोरी का शव खेत में अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला

Tue, 19 Oct 2021 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
missing teen, dead body
rape graphic.jpg - फोटो : rape graphic.jpg
ललितपुर। थाना जखौरा क्षेत्र के एक गांव में एक दिन से गायब 12 वर्षीय बालिका का शव उसके घर के पीछे कुछ दूरी पर खेतों में अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। बालिका का का मुंह दुपट्टे से बंधा हुआ था। परिजनों ने पड़ोसी युवक पर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

थाना जखौरा के अंतर्गत एक गांव में सहरिया समुदाय की 12 वर्षीय बालिका बीते रोज रविवार की रात करीब आठ बजे घर से गायब हो गई थी। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। सोमवार की शाम को भी परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन दोपहर तक उसका कहीं पता नहीं चल सका। दोपहर बाद खोजबीन करने के दौरान उसका शव घर पीछे की ओर खेतों में करीब पांच सौ मीटर दूरी पर अर्धनग्न अवस्था में उल्टा पड़ा मिला, उसका मुंह दुपट्टा से बंधा हुआ था।
विज्ञापन

परिजनों ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के मामा ने बताया कि बालिका के माता-पिता रविवार को इलाज कराने के लिए पास के ही गांव में गए थे। इसी दौरान पड़ोस का युवक घर आया और छोटी बेटी को गुटखा दिया और उसकी बड़ी बहन को अपने साथ ले गया। रात में करीब नौ बजे जब माता-पिता घर लौटे तो उनकी छोटी बेटी ने बताया कि पड़ोसी युवक उसकी बहन को लिवा ले गया है। जब वह उस युवक के घर पहुंचे और बेटी के बारे में पूछा तो युवक के परिजनों ने उसे धमकाया। जिसके बाद उसने बेटी की तलाश की, लेकिन जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को बालिका का शव एक मशीन से खोदी गई नाली में अर्धनग्न पड़ा मिला और उसका मुंह व गले में उसी का पहना हुआ कपड़ा बंधा हुआ था। थाना जखौरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। देर शाम एसपी निखिल पाठक घटना स्थल पर पहुंचे और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed