फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   mision shakti, girls educated

मिशन महिला सशक्तिकरण के तहत बालिकाओं को किया जागरूक

Tue, 24 Aug 2021 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
mision shakti, girls educated
home guard.jpg - फोटो : home guard.jpg
महरौनी। जिले में थाना स्तर पर गठित नारी सुरक्षा दल द्वारा महिलाओं, युवतियों व छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत सोमवार को नारी सुरक्षा दल द्वारा महरौनी कोतवाली क्षेत्र में भीड़भाड़ वाले स्थानों में जाकर मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं व बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए जागरूक किया गया। एसआई पारूल सिंह चंदेल ने अपनी टीम के साथ नगर के बाजार एवं मोहल्लों में जाकर महिला एवं बालिकाओं से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की। उन्होंने महिलाओं एवं बालिकाओं को पुलिस द्वारा चलाए महिला सशक्तीकरण अभियान की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिलाओं को इसका सदैव अहसास होना चाहिए। कहीं आते-जाते यदि रास्ते में अथवा कार्य स्थल या फिर घर के आसपास कहीं कोई मनचला आपको परेशान करे, तो घबराएं कदापि नहीं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए टोल फ्री नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दें। इस दौरान वूमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन नंबर-181, चिकित्सीय सहायता हेतु-108 पुलिस कंट्रोल नंबर-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 आदि के बारे में भी जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि शिकायत करने वालों का नाम-पता गोपनीय रखा जाएगा। इस दौरान बालिकाओं व ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं एवं बच्चियों को मिशन शक्ति अभियान व सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए नियम-कानून के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed