{"_id":"61a135c25475e812102f933f","slug":"miserable-condition-dirty-water-lalitpur-news-jhs2096454101","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूषित पानी से निकलने को मजबूर हैं सिद्दनपुरावासी 1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूषित पानी से निकलने को मजबूर हैं सिद्दनपुरावासी 1
विज्ञापन
सिद्धन से नेहरू नगर रोड पर भरा पानी व बगल में लगे मिटटी के ढेर
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। शहर के मोहल्ला सिद्धनपुरा में सड़क पर जमा दूषित पानी से क्षेत्रवासी परेशान हैं। यहां पर पक्की नाली नहीं है। इसके कारण घरों से निकलने वाला दूषित पानी सड़क पर बहता रहता है। सड़क पर सौ मीटर तक गंदा पानी जमा हो रहा है। बाइक सवारों को निकलने में दिक्कत हो रही है। बदबू से भी लोगों को परेशानी हो रही है।
नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर एक सिद्धनपुरा में सड़क की नाली की समस्या कई वर्षों से जस की तस बनी हुई है। यहां पर मुख्य सड़क सिद्धन मंदिर से नेहरूनगर को जाने वाले मार्ग पहले ही मरम्मत न होने से गड्ढों में तब्दील हो गया है। सड़क पर वाहन चलाना मुश्किल है।
अब नाली के अभाव में दूषित पानी के निकासी की समस्या गहरा गई है। अब तक रेलवे स्टेशन की ओर सड़क पर बने मकानों का दूषित पानी नाली के अभाव में रेलवे की खाली पड़ी जमीन से होकर निकल रहा था, लेकिन अब तीसरी लाइन की मिट्टी डलने से पानी की निकासी सड़क पर हो रही है। नाली निर्माण न होने से पूरा गंदा पानी सड़क पर फैल कर बह रहा है।
विज्ञापन
इससे वाहनों की निकासी से बाइक सवारों पर आ रहा है, तो बाइकों की निकासी होने से पैदल चलने वाले राहगीरों पर और बाइक सवार पर भी आ रहा है। ऐसे में निकलने में भी परेेशानी हो रही है। देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर पुल का कार्य होने से अधिकांश लोगों की आवाजाही मजबूरी गंदे पानी से होकर निकलना पड़ रहा है।
---
सड़क किनारे बसे लोगों को भी बनी परेशानी
सिद्दनमंदिर से नेहरू नगर मार्ग में सड़क पर लगभग सौ मीटर तक दूषित पानी का बहाव हो रहा है। कई जगहों पर सड़क के गड्ढों में दूषित पानी जमा हो रहा है। ऐसे में बच्चों से लेकर बड़ों तक को घर से निकलने में परेशानी हो रही है। जमा गंदगी व दूषित पानी से दुर्गंध उठ रही है। इससे घरों में भी ठहरना मुश्किल हो रहा है। वहीं मच्छर पनपने से बीमारी के होने का भी खतरा बना हुआ है।
---
सड़क पर जमा दूषित पानी से मच्छर पनप रहे हैं। ऐसे में बीमारियों केे होने का खतरा बना हुआ है। राजाबेटी
---
नालियों का दूषित पानी सड़क पर बह रहा है। मजबूरन गंदे पानी से होकर निकलना पड़ रहा है। हरनाम सिंह परिहार
---
सड़क किनारे नाली निर्माण कराया जाए। जिससे दूषित पानी की निकासी की समस्या हल हो सके। विवेक दरौनियां
---
बाइक से निकलने पर दूषित पानी कपड़ों पर आ जाता है। बच्चे घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। राजेश यादव
---
नाली न होने से दूषित पानी सड़क पर फैल रहा है। इसको लेकर अधिशासी अधिकारी को पत्र देकर नाली निर्माण कराए जाने की मांग की है।
रामवती, पार्षद नगर पालिका परिषद