{"_id":"6273f6a8e5c55224c823e3da","slug":"misdeed-with-a-woman-tied-hand-in-lalitpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललितपुर में दुष्कर्म: खेत में सो रही महिला के हाथ बांधकर की दरिंदगी, आरोपी जान से मारने की धमकी देकर हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललितपुर में दुष्कर्म: खेत में सो रही महिला के हाथ बांधकर की दरिंदगी, आरोपी जान से मारने की धमकी देकर हुआ फरार
Thu, 05 May 2022 09:39 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, तालबेहट/ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, तालबेहट/ललितपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 05 May 2022 09:39 PM IST
सार
पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया कि वह खेत में बकरी चरा रही थी। उस समय नींद आने पर वह एक पेड़ की छाया में सो गई। आरोप है कि सोते समय गांव का रहने वाले युवक ने उसके हाथ बांधकर और मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ललितपुर में पाली के बाद अब तालबेहट क्षेत्र के एक गांव में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। खेत में बकरी चराने गई महिला ने गांव के एक युवक पर सोते समय हाथ बांधकर और मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया कि एक मई को वह अपने खेत में बकरी चरा रही थी। उस समय नींद आने पर वह एक पेड़ की छाया में सो गई। आरोप है कि सोते समय गांव में ही रहने वाला युवक आशु आया। उसने महिला के हाथ बांधकर और मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुआ भाग गया। डर के कारण वह उस समय शिकायत दर्ज कराने नहीं गई थी। घटना की जानकारी परिजनों को देने के बाद उसने गुरुवार को कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल बीएल यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उन्होंने कहा है कि जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन