फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   misarable codition of 20 thousand citizens, no electricty and water

बीस हजार की आबादी दो दिन से झेल रही बिजली-पानी का संकट

Sat, 06 Jun 2020 11:15 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
misarable codition of 20 thousand citizens, no electricty and water
कैप्सन - पाइप लाइन में लीकेज ठीक करते कर्मचारी - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। भीषण गर्मी में नगर में बीस हजार की आबादी दो दिन से पानी और बिजली का संकट झेलने को मजबूर है। बताया गया कि दो दिन से पटौरिया के पास पाइपलाइन फटने से दिक्कत बनी हुई है। वहीं बिजली कटौती का रोस्टर निर्धारित न होना भी कस्बावासियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।
विज्ञापन

नगर एवं आसपास के कुछ गांवों को पेयजल मुहैया कराने की जिम्मेदारी जल संस्थान की है। परंतु, कुछ समय से जल संस्थान आसपास के गांवों की बात दूर नगर की जनता को ही पेयजल मुहैया कराने में फिसड्डी साबित हो रहा है। जनता बूंद- बूंद पानी के लिए परेशान है। परेशानी दूर करने के लिए समय बदल- बदल कर पानी की आपूर्ति कराने की व्यवस्था विभाग द्वारा बनाई गई। परंतु, वह व्यवस्था बिजली कटौती का समय निर्धारित नहीं होने के कारण पूरी नहीं हो पा रही है। जिस मुहल्ले की आपूर्ति का समय निर्धारित होता है। उसी समय बिजली व्यवस्था ठप होने से जनता को पानी नहीं मिल पाता है। बृहस्पतिवार से माताटीला से तालबेहट आने वाली पाइप लाइन पटौरिया के पास फट रही है। इसके अलावा कई जगह लाइन में लीकेज हो रहे हैं, जिससे नगर में पानी का संकट गहरा गया है। गर्मी के कारण हैंडपंपों का जलस्तर नीचा होने के कारण कुछ ने जबाब देना शुरू कर दिया है। पानी की चाहत में मजबूरी में मानसरोवर तालाब पर लोगों का मेला लगने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed