{"_id":"61d369b890fda4436bf219e2232af181","slug":"mil-rha-panee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी में कीचड़युक्त पानी, कैसे बुझे प्यास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी में कीचड़युक्त पानी, कैसे बुझे प्यास
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Tue, 02 Jun 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जल संस्थान नगर को अपर व लोअर जोन दो भागों में बांटकर जलापूर्ति करता चला आ रहा है। गोविंद सागर बांध से कच्चे पानी को चार शोधित प्लांटों के माध्यम से साफ करने के बाद टंकियों में भरा जाता है, इसके बाद पाइप लाइनों के माध्यम से इसे उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाता है। सुबह 6.30 बजे से एक घंटे जलापूर्ति की जाती है। लेकिन, जल संस्थान की लाइनों में लीकेज होने के कारण लोअर जोन में करीब 20 मिनट तक गंदा बदबूदार पानी आ रहा है, इससे कटरा बाजार, नदीपुरा, चौबयाना, मऊठाना के मुहल्लेवासी परेशान हैं। चौबयाना के लोगों की मानें तो यह समस्या लंबे समय से जारी है।
वहीं, विभागीय सूत्रों की मानें तो वर्षों पहले डाली गई जल संस्थान की लाइनों के साथ भवन स्वामियों की घरेलू पाइप लाइनें खराब हो गई हैं। नालियों के किनारे से निकली क्षतिग्रस्त घरेलू लाइनों से पेयजलापूर्ति बंद होने के बाद पेयजल पाइप लाइन में कीचड़युक्त पानी भर जाता है। दूसरे दिन आपूर्ति होते ही लोगों केे घरों में गंदा पानी पहुंचने लगता है। गंदी नालियों व नाले सहित जमीन में धंसी इन लाइनों का पता लगाना भी आसान नहीं है। हालांकि, विभागीय कर्मचारी लीकेज की जानकारी होते ही अपनी लाइन को सुधारने का काम करते हैं। इसके बाद भी समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। गर्मी में गंदा पानी आने से लोग परेशान हैं, लेकिन उनकी इस समस्या का फिलहाल कोई समाधान नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
कई बार भवन स्वामी को लाइन खराब होने की जानकारी होने के बाद भी वह लाइन ठीक नहीं करता है, इसका खामियाजा अन्य लोगों को भी भुगतना पड़ता है। गांधी नगर में तो करीब पांच माह पहले ऐसी ही एक समस्या पर विभागीय कर्मचारियों ने जब भवन स्वामी से नई लाइन डलवाने की बात कही तो वह उन पर ही लाल पीले होने लगे।
विज्ञापन
---