फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   mgnrega inpected work

मनरेगा लोकायुक्त ने देखा काम

Thu, 25 Jun 2020 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
mgnrega inpected work
ग्राम सिंगेपुर में निरीक्षण करते मनरेगा लोकायुक्त - फोटो : LALITPUR
कलौथरा। ब्लॉक बिरधा के ग्राम पंचायत सिंगेपुर में लोकायुक्त मनरेगा चंद्रकांत रावत ने ग्राम पंचायत में चल रहे तीन कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने देखा कि मजदूरों को काम पर सभी जरूरी सुविधाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन

लोकायुक्त ने ग्राम पंचायत सिंगेपुर में कार्यस्थल पर जाकर देखा कि गांव में कई मजदूरों द्वारा कार्य किया जा रहा है। मजदूरों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है। मुंह को मास्क या गमछा से ढंककर श्रमिकों द्वारा कार्य किया जा रहा है। कार्यस्थल पर छोटे-छोटे बच्चों की देखरेख के लिए आया की व्यवस्था की गई है। कार्यस्थल पर हाथ धोने के लिए साबुन, पानी और प्राथमिक चिकित्सा के फर्स्टएड बॉक्स उपलब्ध था। लोकायुक्त ने श्रमिकों से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि समय पर मनरेगा का भुगतान हो रहा है। कुछ प्रवासी मजदूर भी कार्यस्थल पर काम करते पाए गए। कार्य भी गुणवत्तापूर्वक हो रहा था। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह परमार, ग्राम पंचायत अधिकारी रविंद्र कुमार, तकनीकी सहायक पुरुषोत्तम यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed