फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   mess in quarantine centra, inmates distraught

क्वारंटीन सेंटर में व्याप्त गंदगी से मरीजों को हो रही परेशानी

Thu, 03 Sep 2020 11:54 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
mess in quarantine centra, inmates distraught
तालबेहट के क्वारन्टीन सेंटर में लगा गंदगी व कचरे अंबार - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। कोविड एल- वन अस्पताल में संक्रमितों को सुविधाओं का टोटा बना हुआ है। यहां पर न तो सफाई हो रही है और न ही अन्य उपयोग के लिए पानी मिल रहा है। बिजली जाने पर डीजल न होने का बहाना देकर टाला जा रहा है। संक्रमितों ने डीएम से कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन भले की कोरोना संक्रमितों को बेहतर सुविधाओं के लिए गंभीर हो, लेकिन जिनके कंधों पर जिम्मेदारी है, वह लापरवाही बरत रहे हैं। ऐसी ही स्थिति तालबेहट में स्थापित कोरोना संक्रमितों भर्ती के लिए बने कोविड एल-1 अस्पताल की बनी हुई है। यहां पर भर्ती मरीजों को उपयोग के लिए पानी तक नसीब नहीं हो रहा है। पानी के अभाव में संक्रमितों केे घंटों तक शौच के लिए बैठना पड़ रहा है। इतना ही नहीं सफाई के अभाव में शौचालय गंदी बदबू दे रहे हैं। इससे शौच जाना मुश्किल हो रहा है। इसके अलावा बिजली जाने पर जनरेटर नहीं चलाया जा रहा है। मांग करने पर डीजल न होने का हवाला दिया जा रहा है। कमरों में बने वार्ड की सफाई नहीं हो रहा है। कमरों के बाहर खाना की थाली व पानी की बोतल व अन्य कचरा पड़ा है। इसकी सफाई न होने से बदबू आ रही है। स्टाफ व अन्य कर्मचारियों से कहने पर झांसी रेफर करने की धमकी दी जा रही है। तैंनात कर्मचारियों के द्वारा मरीजों से दुर्व्यवहार किया जा रहा है। एक बार ही एक साबुन दिया जा रहा है। एक दर्जन संक्रमित व्यक्तियों ने जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पहले भी हो चुका अव्यवस्थाओं को लेकर वीडियो वायरल
कोविड एल-1 अटैच अस्पताल में अव्यवस्थाओं को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिस पर मंडलायुक्त व अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बाद हालात जस के तस बने हुए हैं। इससे जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालबेहट एल-1 अटैच अस्पताल में सफाई व पानी की कमी का मामला संज्ञान में आया है। जिस पर व्यवस्थाओं को दुुरुस्त किया जाएगा।
- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed