फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   mela urrch protest, corona threat

मेला व उर्स को हटाओ ललितपुर को बढ़ते कोरोना से बचाओ

Tue, 23 Mar 2021 01:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
mela urrch protest, corona threat
मेला में बिना मास्क के पहुंच रहे लोग - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। कोरोना वायरस के बढ़ रहे संक्रमण के बीच शहर में आयोजित मेला का विरोध तेज हो गया है। सोमवार को बजरंग सेना, गौ पुत्र सेना, करणी सेना, गौ सेवा मंडल के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कोविड गाइडलाइन का कड़ाई से पालन कराने एवं श्री तुवन मंदिर में चल रहे हस्तशिल्प मेले पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

इस दौरान युवा महासभा अध्यक्ष इंद्रेश तिवारी ने आरोप लगाया कि श्री तुवन मंदिर प्रांगण में चल रहे मेले में कोविड गाइड लाइन की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। बाहर से आए दुकानदारों की कोरोना जांच नहीं की जा रही है। मेला में आने वाले कई लोग बिना मास्क के ही प्रवेश कर रहे हैं। सैनिटाइज व सोशल डिस्टेंसिंग के नाम पर औपचारिकता निभाई जा रही है। मेले में भीड़ हो रही है। महिलाएं अपने छोटे-छोटे बच्चों को भी साथ लेकर आ रही हैं। ऐसे में बच्चों में कोविड का फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

इसके अलावा दूसरे राज्य व अन्य जिलों से आ रहे व्यक्तियों पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बजरंग सेना नगर अध्यक्ष दीपक गोस्वामी ने आरोप लगाया कि मेले से कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मेले पर तत्काल प्रभाव से रोक नहीं लगाई जाती है तो संगठन आंदोलन को बाध्य हो जाएंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा बजरंग सेना शिवांगी नायक, मंडल अध्यक्ष करणी सेना बंटू सनातनी, जिलाउपाध्यक्ष दीपक पस्तोर, रानू बुंदेलखंडी, गौ पुत्र प्रशान्त शुक्ला, अध्यक्ष हिंदू एकता सेवा समिति सानू पाठक, महामंत्री हिंदू एकता सेवा समिति वैभब गुप्ता, युवा महासभा संगठन मंत्री अंकुर दुबे, युवा महासभा निजी सचिव अध्यक्ष प्रशांत यादव, युवा महासभा नगर अध्यक्ष आकाश यादव राजघाट, योगेश पाठक, अंकित दुबे, रामजी गुप्ता, विधान पांडेय, कपिल पाठक, अभिषेक पांडेय, गोलू शर्मा, सुनील कुमार, अरविंद, प्रशांत पटैरिया, नीलेश राठौर उपस्थित रहे। उधर, लोग उर्स के होने वाले आयोजन को लेकर चिंतित हैं। उनका कहना है कि उर्स में बाहरी लोगों के आने से संक्रमण तेजी से जिले में पैर पसार सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed