{"_id":"66ad3c9ece5dcb3e1b07d904","slug":"medical-college-preparations-underway-to-install-electricity-connection-motor-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-118683-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज: बिजली कनेक्शन, मोटर लगाने की चल रही तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज: बिजली कनेक्शन, मोटर लगाने की चल रही तैयारी
विज्ञापन
ललितपुर। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय को मान्यता मिलने के बाद अब मेडिकल कॉलेज प्रशासन सुविधाएं उपलब्ध कराने में जुट गया है। पर्याप्त मात्रा में बिजली देने के लिए ट्रांसफार्मर रखवाकर 3360 किलोवाट का कनेक्शन लिया जा रहा है। वहीं, पानी की सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी तैयारियां चल रही हैं। यहां पर लिफ्ट भी चालू कराई जा रही है।
मेडिकल कॉलेज का भवन पूरी तरह से बनकर तैयार हो गया है। प्रोफेसर, सीनियर और जूनियर रेजिडेंट की नियुक्ति, पुस्तकालय की स्थापना हो चुकी है। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग ने 50 सीटों की मान्यता भी दे दी है। मान्यता मिलने के बाद अब मेडिकल कॉलेज प्रशासन कमियों को पूरा कर जल्द ही संचालन की तैयारियां कर रहा है। मेडिकल कॉलेज में सर्वप्रथम बिजली की आपूर्ति जरूरी है। विद्युत विभाग ने लाइन खींचकर बिजली तो उपलब्ध करा दी। अब अंदर परिसर में कनेक्शन के लिए ट्रांसफार्मर रखवाकर लाइन डालने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। वहीं, जल निगम के साथ बैठक कर जल्द आपूर्ति शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। प्राचार्य डाॅ. डीनाथ ने बताया कि नए भवन में वार्ड समेत अन्य कक्षाें को खोलने के लिए पानी और बिजली की आवश्यकता है। जल्द ही सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी।
ये काम हुए
निर्माण राशि - 2.30 करोड़
कनेक्शन - 3360 किलोवाट
विद्युत पोल - 99
बंच केबल - 4 किमी लाइन
अंडरग्राउंड केबल - 390 मीटर