फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Mattress making factory will be set up in Lalitpur with 50 crores

Lalitpur News: ललितपुर में 50 करोड़ से लगेगी गद्दे बनाने की फैक्टरी

Sun, 12 Mar 2023 11:57 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sun, 12 Mar 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Mattress making factory will be set up in Lalitpur with 50 crores
ललितपुर। जिले में हुए निवेशक सम्मेलन का असर अब धरातल पर दिखाई देने लगा है। जिले में 50 करोड़ रुपये की लागत से गद्दे बनाने की फैक्टरी स्थापित की जाएगी। इसके लिए उद्योग विभाग खाका तैयार करने में जुटा है। अन्य उद्योगों के लिए भी भूमि के चिह्नीकरण का काम चल रहा है। जिले में पिछले महीने हुए निवेशक सम्मेलन के बाद उद्योग लगाने के प्रयास सफल होते नजर आ रहे हैं। अब जनपद में करीब 50 करोड़ रुपये से फोम के गद्दे बनाने की फैक्टरी स्थापित की जाएगी। इसके लिए निवेशक और उद्योग विभाग के अधिकारियों की वार्ता अंतिम दौर में है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही फैक्टरी स्थापित हो जाएगी और यहां बनने वाले गद्दे देश के अन्य प्रदेशों में भी पहुंचने शुरू हो जाएंगे। इस फैक्टरी के स्थापित होने से जिले के सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


निवेश को धरातल पर उतारने के लिए भूमि चिह्नीकरण जारी
जनपद में निवेशकों द्वारा निवेश के लिए दिए गए प्रस्ताव को धरातल पर उतारने का कार्य शुरू कर दिया है। इसके तहत उद्योग विभाग के द्वारा ग्राम बुढवार में करीब 40 एकड़, केंद्रीय विद्यालय के पास करीब पांच एकड़ और ग्राम विघाखेत में 10 एकड़ भूमि चिह्नित की गई है।
विज्ञापन

------------
फरीदाबाद की कंपनी लगाएगी सोयाबीन की फैक्टरी
हरियाणा के फरीदाबाद की एक कंपनी ने जनपद में सोयाबीन की फैक्टरी स्थापित करने का प्रस्ताव उद्योग विभाग को सौंपा है। जिसको लेकर बातचीत का दौर चल रहा है। सोयाबीन फैक्टरी के स्थापित होने से यहां के किसानों को काफी लाभ मिलेगा और उनकी आय भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


30-32 उद्योगों के मिल चुके प्रस्ताव
जनपद को औद्योगिक हब बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद में 30-32 उद्योगों की स्थापना करने के प्रस्ताव मिल चुके हैं। इसमें सबसे अधिक फ्रूट, क्रशर, ग्रेनाइट, ऑयल मिल, फ्लोर मिल शामिल हैं।


जनपद में 50 करोड़ की लागत से फोम के गद्दे बनाने की फैक्टरी स्थापित की जाएगी। इसको लेकर कंपनी के अधिकारियों के साथ बातचीत अंतिम दौर में चल रही है। इसके साथ निवेशक सम्मेलन के बाद मिले निवेश के प्रस्तावों के लिए भूमि चिह्नीकरण का कार्य किया जा रहा है।
विमलकांत द्विवेदी, उपायुक्त जिला उद्योग, प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed