फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   matra vandana week celebrated as festival

उत्सव के रूप में मनेगा मातृ वंदना सप्ताह

Tue, 31 Aug 2021 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
matra vandana week celebrated as festival
woman with baby.jpg - फोटो : woman with baby.jpg
ललितपुर। पहली बार गर्भवती महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य देखभाल और पोषण के लिए चलाई जा रही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को गति देने के लिए प्रदेश में एक से सात सितंबर तक मातृ वंदना सप्ताह मनाया जाएगा। इस सप्ताह की थीम ‘मातृ शक्ति-राष्ट्र शक्ति’ निर्धारित की गई है। इस बार गर्भवती को कोविड टीकाकरण के प्रति विशेष तौर पर जागरूक किया जाएगा। सिफ्सा की अधिशाषी निदेशक व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन-उत्तर प्रदेश की निदेशक अपर्णा उपाध्याय ने इस संबंध में सीएमओ को पत्र भेजकर सप्ताह की निर्धारित गतिविधियों के अनुरूप इसके आयोजन के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पहले दिन कार्यक्रम के शुभारंभ में जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य विभाग महिला एवं बाल कल्याण विभाग के साथ मिलकर कार्ययोजना तैयार होगी। हर ब्लॉक पर मां-बच्चे एवं गर्भवती के लिए सेल्फी कॅार्नर बनाया जाएगा और मां एवं प्रथम शिशु अथवा गर्भवती की सेल्फी सोशल मीडिया जैसे-ट्विटर व व्हाट्सएप पर जनपद, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपलोड की जाए ताकि चयनित फोटो को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले पुरस्कार वितरण समारोह में प्रदर्शित किया जा सके। गर्भवती व धात्री महिला को सामुदायिक सहयोग सुनिश्चित करने के लिए पंचायत स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाए। दूसरे दिन योजना के सफल क्रियान्वयन व उसके उद्देश्यों के लिए ग्राम सभा व शहरी निकाय की बैठक होगी। ग्राम सभा स्तर पर पंपलेट का वितरण किया जाएगा, जिसमें योजना के लाभ एवं हेल्पलाइन नंबर 7998799804 अवश्य अंकित होगा। तीसरे दिन घर-घर अभियान चलाकर पात्र लाभार्थियों से प्रपत्र एकत्र कर उसी दिन कंप्यूटर पर दर्ज कर अप्रूवल की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। गर्भवती को इसी दौरान कोविड टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जाएगा। चौथे दिन कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए स्टेक होल्डर्स के साथ बैठक कर बैंक, डाकघर, यूआईडीआई, पंचायती राज व संबंधित क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के साथ शिविर का आयोजन होगा। पांचवें दिन विशेष अभियान चलाकर करेक्शन क्यू में कमी लाई जाएगी, द्वितीय व तृतीय किश्त के मामलों का निस्तारण किया जाएगा। छठे दिन स्वास्थ्य केंद्रों पर महिला सामुदायिक इवेंट का आयोजन होगा। गर्भवती को मौसमी फल, पौष्टिक आहार व अन्य खानपान की जानकारी दी जाएगी। पकवान, प्रश्नोत्तरी व स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी और कोविड टीकाकरण के लिए विशेष शिविर आयोजित होंगे। अंतिम दिन सहयोगी संगठनों व जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित कर उत्कृष्ट उपलब्धि वाले ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों और उच्च उपलब्धि वाली आशा, आशा संगिनी व एएनएम को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

योजना के तहत तीन किश्तों में मिलते हैं 5000 रूपये :
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के राज्य नोडल अधिकारी राजेश बांगिया ने बताया कि पहली बार गर्भवती होने पर योजना के तहत पंजीकरण के लिए गर्भवती और उसके पति का कोई पहचान पत्र या आधार कार्ड, मातृ-शिशु सुरक्षा कार्ड, बैंक पासबुक की फोटोकॉपी जरूरी है। बैंक अकाउंट ज्वाइंट नहीं होना चाहिए। पंजीकरण के साथ ही गर्भवती को प्रथम किश्त के रूप में 1000 रुपये दिए जाते हैं। प्रसव पूर्व कम से कम एक जांच होने और गर्भावस्था के छह माह बाद दूसरी किश्त के रूप में 2000 रुपये और बच्चे के जन्म का पंजीकरण होने और बच्चे के प्रथम चक्र का टीकाकरण पूरा होने पर धात्री महिला को तीसरी किश्त के रूप में 2000 रुपये दिए जाते हैं। यह सभी भुगतान गर्भवती के बैंक खाते में ही किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed