{"_id":"5f4159d48ebc3e4adf3fae27","slug":"matatila-dam-overflow-20-gate-opened-taldehate-news-jhs1744325158","type":"story","status":"publish","title_hn":"माताटीला बांध के बीस गेट खुले, जलस्तर बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माताटीला बांध के बीस गेट खुले, जलस्तर बढ़ा
विज्ञापन
कैप्सन - माताटीला बॉध के गेटों से गिरता पानी
- फोटो : TALDEHATE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट (ललितपुर)। बारिश न होने से सात दिन पहले खाली पडे क्षेत्र के बांध, तालाब, नदी, नालों और कुओं में अब पानी ही पानी नजर आने लगा हैं। बांधों में बढ़ते जलस्तर को देखने के लिए तीन दिन में दूसरी बार माताटीला बांध के 20 गेट खोलकर शनिवार को जलनिकासी की गई। वहीं, माताटीला बांध के गेट खोले जाने से सुकुवां-ढुकुवां बांध में भी पानी रिपटे के ऊपर से गिरने लगा। बांधों से गिरते पानी के विहंगम दृश्य को देखने आए सैलानियों ने सेल्फी ली।
पूरे सावन माह में बारिश न होने से क्षेत्र के तीनों बांध सहित तालाब, नदी, नालों खाली पड़े थे। कुओं का जलस्तर भी अभी काफी नीचे था। माताटीला बांध अगस्त माह के लक्ष्य से लगभग 11 फीट खाली था। लेकिन पांच दिन पहले हुई झमाझम बारिश ने पानी ही पानी कर दिया। जिसके चलते शनिवार को माताटीला बांध के 20 गेटों को खोलकर लगभग एक लाख छयासी हजार क्यूसेक पानी की निकासी की गई। 20 अगस्त को भी इतने ही जल की निकासी की गई थी। माताटीला बांध से पानी छोड़े जाने के बाद सुकुवां-ढुकुवां बांध में भी जलस्तर बढ़ गया। जिसके बाद रिपटे से पानी गिरने लगा। बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद माताटीला और सुकुवां ढुकुवंा बांध पर सैलानी पानी के गिरते दृश्य को देखने के लिए बांधों पर पहुंच रहे हैं।
------------------------------
राजघाट से पानी छोड़े जाने के बाद माताटीला बांध में जलस्तर बढ़ गया। जिसके चलते शनिवार को 20 गेट खोल कर एक लाख छयासी हजार क्यूसेक पानी की निकासी की गई। देर रात और अधिक पानी छोडे़ जाने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
जीके मौर्या, अवर अभियंता, माताटीला बांध प्रखंड
लोगों ने ली सेल्फी
तालबेहट। माताटीला बांध से पानी की निकासी होने पर सुकुवां-ढुकुवां बांध का जलस्तर बढ़ गया। जिसके चलते रिपटे पर पानी आ गया। जानकारी के बाद दोनों स्थानों पर लोग पानी के गिरते दृश्य को देखने गए। इस दौरान लोगों ने गिरते पानी की जमकर सेल्फी ली। वही माताटीला बांध में तो रोक के बावजूद कुछ लोग जान जोखिम में डाल कर बांध के खतरनाक क्षेत्र में घूमते नजर आए।