फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   mask prepared by nss volinteers,

एनएसएस के स्वयंसेवकों के तैयार किए मास्क

Mon, 25 May 2020 10:24 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
mask prepared by nss volinteers,
ललितपुर। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के अंर्तगत आने वाले विभिन्न जिलों के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा तैयार किए गए 25 हजार मास्क बांटने के लिए ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ ने कहा कि कोरोना देश के लिए बड़ी समस्या है। इससे निपटने के लिए एनएसएस स्वयंसेवक ने मास्क तैयार कर देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। इस मौके पर विधायक रामरतन कुशवाहा, बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य एवं नेहरू महाविद्यालय के प्रबंधक प्रदीप चौबे, प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल अधिकारी डॉ. ओपी चौधरी ने बताया कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय मास्क बैंक/ मास्क फोर्स का गठन करके प्रदेश का अग्रणी विश्वविद्यालय बन गया है। कार्यक्रम में ललितपुर के जिन महाविद्यालयों के कार्यक्रम अधिकारियों एवं स्वयंसेवकों ने मास्क बनाने में सहयोग किया है उनमें नेहरू महाविद्यालय, राजकीय महाविद्यालय, राजकीय महाविद्यालय तालबेहट, छत्रपति शिवाजी महाविद्यालय पाली, श्री दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय भगवान आदिनाथ कॉलेज महर्रा, पहलवान गुरुदीन महिला महाविद्यालय पनारी, इंद्रपाल सिंह महाविद्यालय जाखलौन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अनिल सूर्यवंशी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना ने लोगों के मानसिक स्वास्थ्य व खुशहाली के लिए मुस्कुराएगा इंडिया अभियान के अंतर्गत प्रत्येक जिले में काउंसलर बनाया है, जो मानसिक अवसाद से निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। ललितपुर से डॉ. संजीव शर्मा, डॉ. सूबेदार यादव, डॉ ओमप्रकाश चौधरी तथा अखिलेश कुमार अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

ऑनलाइन कार्यक्रम में डॉ. संजीव शर्मा, डॉ. सूबेदार यादव, डॉ. राजेश तिवारी, डॉ. आशुतोष यादव, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. नरेश निरंजन, अखिलेश कुमार, शेरबहादुर सिंह, रमेश कुमार, डॉ. वंदना याज्ञिक, साधना नांगल, रजनी निरंजन, अभिषेक राजपूत, रामसेवक चंद्राकर आदि उपस्थित रहे। संयोजक जिला नोडल अधिकारी डॉ. ओपी चौधरी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed