फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   martial arts traning given to girl students

छात्राओं को मार्शल आर्ट का दिया प्रशिक्षण

Sun, 12 Dec 2021 02:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
martial arts traning given to girl students
स्व. रविंद्रानंद बड़ौनियां महाविद्यालय की छात्राओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण देते हुए - फोटो : LALITPUR
महरौनी। रवींद्रानंद बड़ौनिया महाविद्यालय में महिला सशक्तीकरण अभियान के अंतर्गत छात्राओं के लिए परामर्श सत्र में मार्शल आर्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों को मार्शल आर्ट के गुर सिखाए गए।
विज्ञापन

छात्राओं को सशक्त और स्वावलंबी बनाने के लिए वक्ताओं ने परिचर्चा के साथ-साथ छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के सुझाव दिए। इसके अलावा विपरीत परिस्थितियों में आत्मरक्षा के उपायों में महाविद्यालय के प्राध्यापक द्वारा मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

आत्मरक्षा के उपायों में एकाएक उपस्थित हुई विपरीत परिस्थितियों, हमले से बचाव पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विभागाध्यक्ष हरिहर मोहन तिवारी, प्रवक्ता लखनलाल तिवारी, संजीव कुशवाहा, भरत चढ़ार, अभिषेक रावत ,अवनीश तिवारी, मृगांक, इरशाद और गौरव पटैरिया का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परामर्श सत्र में छात्राओं की समस्याओं का निराकरण किया
ललितपुर। रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय में मिशन शक्ति 3.0 के अंतर्गत प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी प्रोफेसर केशव देव की अध्यक्षता में छात्राओं हेतु परामर्श सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें मिशन शक्ति सहसंयोजक अर्चना सुरोठिया एवं इच्छा ओमर ने छात्राओं से संबंधित विभिन्न समस्याओं का निराकरण किया। छात्राओं को आत्मरक्षा करने की विभिन्न तकनीक बताते हुए उन्हें अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं में वैष्णवी राठौर, दिव्या सिंह, सृष्टि बबेले, अंजली शर्मा, प्रतीक्षा यादव, रोशनी,जागृति सोनी, रानू, चंद्रिका पटेरिया, आकांक्षा वर्मा, अपेक्षा, नीलम, डोली, मानसी साहू, कावेरी वर्मा, आशी, मोहनी,अरसला, रजनी देवी, रश्मि कुशवाहा आदि ने हिस्सा लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed