फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Many sallary cut again worker protest

कटौती के विरोध में कर्मियों ने जलाई मोमबत्ती

Sat, 02 May 2020 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Many sallary cut again worker protest
मोमबत्ती जला कर विरोध प्रदर्शन करते राज्य कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष केदार नाथ तिवा - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। मजदूर दिवस पर इप्सेफ, कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद व राजकीय शिक्षक संघ ने प्रांतीय आह्वान पर कर्मचारियों के डीए, सीसीए सहित छह भत्तों की कटौती, एनपीएस में शासकीय अंशदान में चार प्रतिशत की कटौती के विरोध में कर्मचारियों ने अपने कार्यस्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मोमबत्ती जलाई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने कहा कि वर्तमान में कोरोना वायरस के विरूद्ध लड़ाई में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी व अन्य कर्मचारी पूर्ण मनोयोग से लगे हुए हैं, ऐसे में सरकार द्वारा कर्मचारियों का महंगाई व अन्य भत्ते में कटौती की घोषणा से कर्मचारियों के मनोबल पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। कई राज्य सरकारों ने कोरोनावायरस वॉरियर के लिए एक माह का अतिरिक्त वेतन की घोषणा की है। इसके विपरीत प्रदेश में महंगाई और अन्य भत्ते काटे जाने की घोषणा कर्मचारियों के मनोबल को गिराने वाला है। कोरोना के विरुद्ध लड़ाई को कमजोर करने वाला है। सरकार को अपने इस निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष केदार नाथ तिवारी, डिप्लोमा फार्मासिस्ट, जिला मंत्री जीएल गौतम एवं राजकीय शिक्षक संघ के राम सिंह राजपूत सहित कई कर्मचारियों ने मोमबत्ती जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed