फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Manure-laden tractor caught, report filed

खाद से लदा ट्रैक्टर पकड़ा, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 13 Nov 2021 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Manure-laden tractor caught, report filed
मड़ावरा। खाद की कालाबाजारी के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली से मध्यप्रदेश जाने की सूचना मिलने पर तहसीलदार ने कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टरों पर लदी खाद को पकड़ लिया। उन्होंने खाद गोदाम को सीज करते हुए खाद से लदे एक ट्रैक्टर की खाद किसानों को सौंप दी जबकि दूसरे ट्रैक्टर के प्रपत्र न दिखा पाने पर थाना पुलिस के सुपुर्द कर करते हुए चालक व किसान सेवा केंद्र संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे जिला कृषि अधिकारी ने जांच पड़ताल में पाया कि एक ट्रैक्टर में लदी डीएपी खाद जो तिसगना, रनगांव, छितरापुर आदि गांव के किसानों द्वारा किसान सेवा केंद्र मड़ावरा से खरीदी गई थी जिससे संबंधित बिल आदि किसानों द्वारा जांच अधिकारियों को उपलब्ध कराए गए साथ ही किसान सेवा केंद्र के संचालक द्वारा भी उक्त खाद बिक्री से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किए जाने पर डीएपी खाद किसानों के सुपुर्द कर दी गई। वहीं दूसरे ट्रैक्टर में लदी 40 बोरी यूरिया खाद का कोई दावेदार सामने नहीं आने एवं ट्रैक्टर चालक द्वारा भी कोई प्रपत्र नहीं दिखाया जा सका। प्रकरण में प्रारंभिक जांच के बाद जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चालक आंनद उर्फ भज्जू निवासी ककरवाहा, मध्यप्रदेश एवं किसान सेवा केंद्र संचालक सुनील सेन निवासी मड़ावरा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed