फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   manraga me rojgar nhi dene pr 2 apo ka roka betan

मनरेगा में रोजगार नहीं देने पर दो एपीओ का रोका वेतन

Fri, 08 Jan 2021 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
manraga me rojgar nhi dene pr 2 apo ka roka betan
मनरेगा के तहत कई श्रमिकों को रोजगार नहीं मिला है। - फोटो : ???? ????
मनरेगा में रोजगार नहीं देने पर दो एपीओ का रोका वेतन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। विकास खंड बार और बिरधा में मनरेगा के तहत श्रमिकों को रोजगार नहीं देने और ढाई सौ श्रमिकों को कम काम देने का मामला सामने आने पर मुख्य विकास अधिकारी ने विकास खंड बार और बिरधा के कार्यक्रम अधिकारी (एपीओ) का वेतन रोक दिया है और चेतावनी दी है कि यदि पुन: इसी प्रकार की स्थिति पाए जाने पर वेतन काट दिया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी ने विकास खंड बार के कार्यक्रम अधिकारी को पत्र दिखकर अवगत कराया है कि मनरेगा एमआइएस सात जनवरी के आधार पर कार्यरत श्रमिकों की समीक्षा में पाया गया कि ग्राम पंचायत गदयाना, गैदोरा व टोड़ी में कार्य शुरू नहीं कराया गया है, जिससे श्रमिक कार्य के लिए पलायन को विवश हो सकते हैं। इसके साथ ही बीते छह जनवरी को कार्यरत श्रमिकों के सापेक्ष 130 श्रमिकों को कम रोजगार दिया गया है। ऐसे में एपीओ की कार्य प्रणाली और तीन ग्राम पंचायतों में श्रमिकों को रोजगार न मिलने पर उनका छह जनवरी को वेतन अग्रिम आदेशों तक रोका गया है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि ऐसी स्थिति फिर से पाई जाती है तो छह जनवरी का वेतन काट दिया जाएगा। वहीं, विकास खंड विरधा की समीक्षा में पाया गया है कि मनरेगा एमआइएस के आधार पर समीक्षा बैठक में पाया गया कि विकास खंड बिरधा में कार्यरत श्रमिकों के सापेक्ष 118 श्रमिकों को कम रोजगार दिया गया है। विकास खंड में श्रमिकों को रोजगार न देने और प्रति ग्राम पंचायत कम से कम साठ श्रमिकों को न देने के मामले में बिरधा के कार्यक्रम अधिकारी तबरेज खान का छह जनवरी का वेतन भी रोकने के आदेश दिए हैं। साथ दोबारा ऐसी स्थिति मिलने पर वेतन काटने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed