{"_id":"5f022c668ebc3e42f44163bf","slug":"mango-neem-plantation-lalitpur-news-jhs1708138114","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम, नीम कटहल के पोधे रोपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम, नीम कटहल के पोधे रोपे
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज नाराहट में पौधरोपण करते अतिथि
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर/ महरौनी/ डोंगराखुर्द/ पाली/ बानपुर। जिले भर में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न शैक्षिक संस्थाओं समेत अन्य संगठनों ने पौधे रोपे। कस्बा बांसी स्थित सुदर्शन डिग्री कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया गया। आम, नीम, कटहल, अमरूद, जामुन के पौधे रोपे गए।
महाविद्यालय के संस्थापक डॉ. आरएन यादव एवं प्रबंधक उमा यादव ने पौधरोपण किया और कहा कि हमारी संस्कृति एवं सभ्यता वनों में ही पल्लवित हुई है। प्राचार्य डॉ. के के सिंह ने पौधरोपण किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को पौधरोपण के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी प्रो. बृजनंदन, कार्यालय अधीक्षक आरएस यादव, प्रो. राजेश विक्रम, प्रो. रामसंजीवन, प्रो. मीरा आदि ने पौधे रोपे।
श्री दीपचंद चौधरी उच्च शिक्षा समूह के अंतर्गत पौधरोपण किया गया। संस्थापक/ प्रबंधक कमलेश चौधरी ने कहा कि वृक्ष धरती का शृंगार हैं। वृहद पौधरोपण का समापन 15 अगस्त को होगा। इस दौरान चार सौ फलदार, शोभाकार और औषधीय पौधे रोपे गए। प्राचार्य डा. जेएस तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
केपीएस डिग्री कॉलेज ककरूआ (महेशपुरा) में शासन के निर्देशानुसार पौधरोपण किया गया। प्रबंधक डॉ. सतीश कुमार सुडेले, डायरेक्टर शिवम सुडेले एवं प्राचार्य डॉ. राजेंद्र प्रकाश श्रीवास्तव के मार्गदशन में पौधो को रोपा गया। जियोटैगिंग भी की गई। इस अवसर पर जया जैन, अनीता साहू, छाया तिवारी, स्वाति सिसोदिया, दिनेश श्रीवास्तव, आसिफ खान, भागचंद्र कुशवाहा, पंकज पटैरिया, दयाराम झॉ आदि उपस्थित रहे।
स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज नाराहट में विद्यालय परिसर में 60 पौधे रोपे गए। प्रबंधक उमाकांत मिश्र ने बताया कि विद्यालय को 40 पौधे रोपने का लक्ष्य दिया गया था, जिसके सापेक्ष 60 पौधे रोपे गए। पौधों का शिक्षकों व कर्मचारियों ने सुरक्षा का संकल्प लिया। निर्णय लिया गया कि स्वतंत्रता दिवस तक विद्यालय में 101 पौधे रोपे जाएंगे। इस दौरान अभिषेक तिवारी, दीनदयाल पटेल, अशरफ खान, रघुवर दयाल आदि शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य राजीव पुरोहित ने आभार व्यक्त किया।
नेहरू महाविद्यालय में पौधरोपण का शुभारंभ प्राचार्य डा. अवधेश अग्रवाल ने सागौन का पौधा रोपकर किया। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय को दो हजार पौधे रोपने का लक्ष्य है। शीशम, पाम, कदंब, नीम, अमरूद, आंवला, चितवर आदि के पौधे रोपे गए। संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश शास्त्री ने कहा कि हमारा जीवन प्रकृति का सुंदरतम उपहार है। अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. आशा साहू, डॉ. पंकज शर्मा, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल सूर्यवंशी आदि ने विचार व्यक्त किए। डॉ. हरीशचंद्र दीक्षित, डॉ. सुधाकर उपाध्याय, डॉ. संजीव कुमार शर्मा, डॉ. दीपक पाठक, डा. शैलेंद्र सिंह चौहान, डॉ. अरिमर्दन सिंह, डा. अवनीश त्रिपाठी, डॉ. बलराम द्विवेदी, डॉ. जगत कौशिक, डॉ. राजीव निरंजन, डा. लक्ष्मीकांत मिश्रा, जयंत चौबे, रमेश पाल, रामसहाय सिरौठिया आदि उपस्थित रहे।
डॉ सोनेलाल पटेल महाविद्यालय बिरधा में पौधरोपण की शुरूआत प्रबंधक सुधा इंदर सिंह पटेल एवं प्राचार्या खुशबू सिद्दीकी ने की। 500 पौधे आंवला,500 पौधे सागौन, 200 पौधे नींबू, 200 पौधे सहजन और 100 पौधे जामुन, आम, कटहल आदि के रोपे गए है। इस अवसर पर प्रवक्ता हरिराम गौतम, रामनिवास पाटोदिया, ज्ञानसिंह निरंजन, सुनील प्रजापति, दीपक विश्वकर्मा, केके साहू, पवन कुशवाहा, रामप्रसाद माते आदि उपस्थित रहे।
आदिनाथ कॉलेज ऑफ एजूकेशन महर्रा के कॉलेज परिसर व समीपस्थ क्षेत्र में पौरोपण किया गया। प्रबंधन समिति से निदेशक प्रदीप कुमार जैन, प्राचार्य ड़ॉ. नरेंद्र कुमार शर्मा, प्रवक्ता अरविंद कुमार आर्य, संजय किशोर शर्मा, राजेश कुमार वर्मा, महेंद्र कुमार सेन आदि ने नीम, आम, शीशम, अमलतास, जामुन, ऑवला आदि के 100 से अधिक पौधे रोपे। निदेशक प्रदीप कुमार जैन ने वृक्षों से पर्यावरण संतुलन पर प्रकाया डाला।
पूरे जिले में एक साथ वृहद्व पौधरोपण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में संचालित 110 माध्यमिक विद्यालयों में 3040 पौधों का रोपण किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने राजकीय इंटर कॉलेज जखौरा, श्री शांतिनाथ बाल संस्कार केंद्र सिरोनजी, हरभजन प्रजापति कन्या हाईस्कूल लागौन, राजकीय हाईस्कूल मैनवारा एवं राजकीय हाईस्कूल दैलवारा का निरीक्षण कर पौधरोपण किया।
करुणा केंद्र मडावरा द्वारा महावीर विद्या विहार की विद्या पुष्प वाटिका में पौधरोपण किया गया। संस्था के संरक्षक डा. राकेश सिंघई ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन साथी की तरह हैं। इस दौरान रमेश चंद्र जैन, पुष्पेंद्र जैन, चक्रेश जैन, विनय, विशेष, सीताराम, जालम, गोरेलाल, छोटू आदि मौजूद रहे।
निकटवर्ती ग्राम सिवनी खुर्द में बीएसए की मौजूदगी में पंद्रह सौ छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को पौधों की देखभाल करने का संकल्प दिलाया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामप्रवेश ने कहा कि वृक्ष हमारी धरा की अमूल्य धरोहर हैं। कपिल दुबे एवं माधो सिंह ने संयुक्त रूप से उपस्थित ग्रामवासियों को पौधों की देखभाल करने का संकल्प दिलाया। विनोद निरंजन जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, कपिल दुबे जिला समन्वयक मिड डे मील, सुनील राजपूत रोजगार सेवक, धनसिंह राजपूत शिक्षा मित्र आदि ने सहयोग किया। कार्यक्रम में मयंक जैन ग्राम विकास अधिकारी, पूर्व प्रधान राजकुमार सिंह, उत्तरा देवी, आशाराम, हरगोविंद आदि उपस्थित रहे।
महरौनी के ग्राम साढूमल में विशेष स्वच्छता अभियान (श्रमदान) के दौरान सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही पौधरोपण शंकरजी के मंदिर पर किया गया। भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष शिवा सिंह तोमर ने कहा कि मानव जीवन जीने के लिए पेड़- पौधों का होना बहुत जरूरी है। इस मौके पर सेक्टर अध्यक्ष जगत पटेल, केशव कुशवाहा, मोहन सेन, गनपत लाल, हरिराम कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
पाली के श्री नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर पर श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने गुरु पूर्णिमा पर भगवान के दर्शन किए। इसके उन्होंने तहसील प्रांगण में एसडीएम एवं सीओ के साथ पौधरोपण किया। थाना पाली में जाकर भी उन्होंने पौधरोपण किया। हिंदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष महेंद्र कुमार धोनी, मंडल अध्यक्ष पुनीत चौरसिया, सभासद मनोज चौरसिया, जितेंद्र चौरसिया, राजदीप राजा, तुलसी चंदेल, छोटू राजा, ब्रजेश राजपूत आदि मौजूद रहे।
बानपुर में अनेक जगह ग्राम पंचायत बानपुर की ओर से पांच हजार फलदार, सुगंधित व छायादार पौधों का रोपण किया गया। राजकीय हाईस्कूल वीर में भी पौधरोपण किया गया। ग्राम पंचायत बानपुर में ग्राम विकास अधिकारी अधिकारी शरद यादव व राहुल राजा उपस्थित रहे। राजकीय हाईस्कूल वीर में प्रधानाचार्य जलील खां, राकेश चढ़ार, साकेत चौरसिया, प्रदीप झां, लीलाधर कुशवाहा, थोवन कुशवाहा, गुन्टूराम आदि उपस्थित रहे।