फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   mandi tax demand stop enrage

मंडी शुल्क समाप्त नहीं किए जाने पर जताया रोष

Fri, 02 Oct 2020 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
mandi tax demand stop enrage
कलेक्ट्रेट में अधिकारी को ज्ञापन देने जाते जिला उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी व सदस्य - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिला उद्योग व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपकर मंडी शुल्क समाप्त नहीं किए जाने पर रोष व्यक्त किया। इसमें कहा गया कि कई लोगों का रोजगार प्रभावित हो जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुरेश बडे़रा के नेतृत्व में अपर जिलाधिकारी लवकुश त्रिपाठी को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने 5 जून 20 को दो अध्यादेश लाकर संपूर्ण देश में मंडी शुल्क समाप्त किया था, लेकिन प्रदेश सरकार इस मामले में दोहरी नीति अपना रही है। जहां गल्ला मंडी प्रांगण के बाहर व्यापारियों को मंडी शुल्क और लाइसेंस प्रक्रिया से दूर रखा गया। वहीं, गल्ला मंडी के अंदर पुराने व्यापारियों को व्यापार करने में ढाई परसेंट मंडी शुल्क अनिवार्य किया है जो कि अनुचित है। प्रदेश अध्यक्ष पूर्व राज्य सभा सांसद बनवारी लाल कंछल के आह्वान पर 19 एवं 20 जून एवं 9,10,11 जुलाई 2020 को प्रदेश की समस्त गल्ला मंडी बंद करने एवं ज्ञापन मुख्यमंत्री नाम देने का आह्वान हुआ था, जिसके फलस्वरूप प्रदेश की समस्त नवीन गल्ला मंडी सफलतापूर्वक बंद रही। इसके बाद भी प्रदेश सरकार ने मंडी के अंदर व्यापार करने वाले व्यापारियों को मंडी शुल्क समाप्त करने का अभी तक शासनादेश जारी नहीं किया है, जिससे व्यापारियों के साथ जुड़े लोग जैसे तोलामैन, मुनीम, वाहन चालक, पल्लेदार, कई लोगों का रोजगार पूरी तरह खत्म हो चुका है, जिससे सभी लोगों के लिए खाने के लाले पड़ गए हैं। व्यापार मंडल की मांग है कि एक देश एक विधान की नीति लागू कर इस दोहरे मापदंड को समाप्त कर दिया जाए, जिससे व्यापारियों की मांग जायज मानते हुए प्रदेश से मंडी शुल्क समाप्त किया जाए। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मंडी शुल्क समाप्त किया जाए। वरना, देश का व्यापारी इस लड़ाई को आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए विवश हो जाएगा।
विज्ञापन

विधानसभा का करेंगे घेराव
प्रदेश अध्यक्ष कंछल के आह्वान करने पर पूरे प्रदेश के व्यापारी लखनऊ पहुंचकर विधानसभा का घेराव करेंगे एवं मंडी, डायरेक्टर का भी घेराव करेंगे। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री पं मनीष सडै़या, जिलाध्यक्ष सुरेश बडेरा, महामंत्री शैलेंद्र सिंघई, उद्योग मंच प्रदेश मंत्री कमलेश सराफ, संयुक्त महामंत्री अभिषेक अनौरा, प्रांतीय सदस्य अजय सोनी, मीडिया प्रभारी एडवोकेट नीरज मोदी, बॉबी राजा नाराहट, राजू सिंधी, राम किशोर सिंह तोमर, गल्ला व्यापार मंडल पूर्व महामंत्री संतोष इमलिया, रामस्वरूप साहू, पवन अग्रवाल, गोविंद संज्ञा, संजीव खरे, पवन अग्रवाल, केशव साहू, सुबोध, अनिल चौधरी, सुबोध गोस्वामी, प्रभात लागौन, विशाल सराफ, संजय रिंकू, सुमित कछालिया, जितेंद्र सोनी, प्रभात जैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed