{"_id":"5bce1eaabdec22696d780d0a","slug":"mandi-is-jamm","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में बढ़ी आवक, लगने लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में बढ़ी आवक, लगने लगा जाम
lalitpur
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
administration
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। गल्ला मंडी में उड़द, मूंग, तिल व अन्य प्रकार की जिंसों की आवक से मंडी रोड पर घंटों जाम लग रहा है। सोमवार को भी आवक आने से मंडी के बाहर रोड पर दोनों ओर ट्रैक्टरों का जाम लगा रहा, इसमें आम व्यक्ति से लेकर सरकारी अफसरों के वाहन जाम मेें घंटों फंसे रहे। इसे लेकर पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
गल्ला मंडी में इन दिनों उर्द, मूंग व अन्य प्रकार की जिंसों की बंपर आवक आ रही है। सोमवार को मंडी में बड़ी मात्रा में आवक आने की वजह से जहां पूरा मंडी परिसर अनाजों से भरे ट्रैक्टरों से पटा रहा, वहीं मंडी के बाहर रोड के दोनों ओर करीब एक किलोमीटर तक ट्रैक्टरों का लंबा जाम लगा रहा। इस जाम में जहां आम लोगों को निकलने में भारी मशक्कत करनी पड़ी, वहीं कई सरकारी वाहन भी फंसे रहे। ऐसे में जाम खुलवाने के लेकर पुलिस कर्मचारियों को काफी देर तक मशक्कत के बाद जाम खुलवाने में सफलता मिल सकी। वहीं लंबा जाम लगने से कई ट्रैक्टर स्वामी या लोडिंग चालक अपने वाहन बीच रोड पर ही रखकर दूसरी जगह सुस्ताने चले गए। वहीं यहां स्थित दुकानों के सामने ही कई लोग अपने वाहन पार्क कर आस पास के काम करने चले गए या फिर मंडी में ही दूसरे कार्य से जाने के कारण अपने-अपने वाहन रख दिए गए। बताया गया कि ऐसी समस्या इस महीने हर दिन आने वाली है। यदि ट्रैफिक या पुलिस विभाग द्वारा जाम से बचने के लिए कोई ठोस उपाय नहीं किए गए, तो इस रोड पर हर दिन इसी प्रकार की समस्या से लोगों को जूझना पड़ सकता है।