फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   man died misteriously

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की खेत में मौत

Wed, 06 Oct 2021 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
man died misteriously
ded body1.jpg - फोटो : ded body1.jpg
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के राजघाट चौकी के अंतर्गत ग्राम भरतपुरा में सोमवार की रात एक युवक की खेत पर बाइक से गिरने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
विज्ञापन

राजघाट चौकी के ग्राम भरतपुरा निवासी आकाश (25) पुत्र कृपाल अपने माता-पिता के साथ गांव के बाहर खेत में बने मकान में रहता था। सोमवार को रात करीब साढ़े नौ बजे तक आकाश घर के बाहर खेत में बैठा रहा। इसके बाद वह उठकर कहीं चला गया। कुछ देर बाद वह लौटा तो खेत के गेट के पास गाड़ी लाते समय गिर गया। जब गाड़ी गिरने की आवाज आई तो उसकेे माता-पिता तत्काल दौड़कर गेट के पास पहुंचे, जहां उनका बेटा बेसुध अवस्था में पड़ा था और पास में ही उसकी बाइक भी गिरी पड़ी थी।
विज्ञापन

उन्होंने फोन करके 108 एंबुलेंस को बुलाया, एंबुलेंस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस कर्मचारियों ने जांच कर देखा तो आकाश की मृत्यु हो चुकी थी। जिस पर उन्होंने परिजनों को बता दिया कि उनके बेटे की मौत हो चुकी है। इस पर परिजनों ने कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चाचा पर्वत ने बताया कि उसका भतीजा अक्सर शराब का नशा करता था। नशे की हालत में जब वह खेत के गेट के पास पहुंचा तो उसकी गाड़ी असंतुलित होकर गिर गई और वह गिरकर बेहोश हो गया। जब एंबुलेंस कर्मचारी आए तो उन्होंने बताया कि उसकी मौत हो गई। मृतक के एक बेटा व एक बेटी है। वह पिता के साथ खेती और मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेल पटरी पर पड़ा मिला व्यक्ति का शव, नहीं हुई पहचान
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के नेहरू नगर चौकी अंतर्गत सिद्धन मंदिर के आगे ललितपुर-दैलवारा रेल लाइन पर एक युवक की ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। युवक की पहचान नहीं हो सकी।

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला सिद्धन मंदिर के पास रेलवे डाउन रेल लाइन पर खंभा नंबर 1039/12 के पास मंगलवार की अल सुबह एक 20 वर्षीय युवक किसी ट्रेन से गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार की सुबह एक ट्रेन के चालक ने इसकी जानकारी रेलवे स्टेशन ललितपुर को दी, जिस पर स्टेशन प्रबंधक द्वारा कोतवाली पुलिस को मेमो भेजकर सूचना दी गई। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नेहरू नगर चौकी इंचार्ज अतुल तिवारी ने बताया कि युवक के किसी ट्रेन से गिरकर मौत होने की संभावना है। मृतक की आयु लगभग 20 वर्ष है। उसके शरीर पर काला पैंट और हल्के नारंगी रंग की टीशर्ट मिली है। ट्रेन से गिरने की वजह से उसका सिर फट गया है, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed