{"_id":"c12d23717cf0755b0c952de9c15a6b7e","slug":"make-right-hand-pumps-tanker-daily-to-information-supplied-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडपंप ठीक कराएं, टैंकर आपूर्ति की सूचना प्रतिदिन दें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडपंप ठीक कराएं, टैंकर आपूर्ति की सूचना प्रतिदिन दें
ललितपुर/ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिले में बढ़ते पेयजल संकट को लेकर जिलाधिकारी ने सख्त तेवर
विज्ञापन
अख्तियार कर लिए हैं। उन्होंने जल निगम के अधिशासी अभियंता और सभी अधिशासी
अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पेयजल आपूर्ति में लापरवाही कतई
बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने खराब हैंडपंप सही कराने और टैंकर से
जलापूर्ति की रिपोर्ट प्रतिदिन देने के निर्देश दिए हैं।
शहर में पेयजल संकट गहरा गया है। जल संस्थान टैंकर से पानी की आपूर्ति का दावा कर रहा है, लेकिन लोगों को टैंकर नजर नहीं आ रहे हैं। क्षेत्रीय पार्षद भी इस समस्या को लेकर जिलाधिकारी से समाधान की मांग कर चुके हैं। अमर उजाला ने 30 मई के अंक में पानी को मोहताज मलिन बस्तियों के लोग खबर प्रकाशित की थी।
इसे संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर ने जल निगम के अधिशासी अभियंता, नगर पालिका ललितपुर, नगर पंचायत तालबेहट, महरौनी और पाली के अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखकर कहा है कि नगर पालिका, नगर पंचायतों और दूरस्थ ग्राम पंचायतों में पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं होने के कारण लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायतों और नगर पंचायतों को बार- बार निर्देशित किया गया है कि निर्बाध पानी की आपूर्ति की जाए।
अत: क्षेत्र भ्रमण कर यह सुनिश्चित कर लें कि जहां पर पानी की समस्या है, वहां पर हर हाल में टैंकर से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित कराएं और खराब हैंडपंप तत्काल सही कराएं। टैंकर आपूर्ति की सूचना प्रतिदिन उन्हें कार्यालय में उपलब्ध कराएं। इसमें लापरवाही कतई क्षम्य नहीं होगी। उन पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।