फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   majistrate survilence, fertilizer distribution

मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगा खाद वितरण,सीडीओ को नोडल अफसर बनाया

Mon, 25 Oct 2021 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
majistrate survilence, fertilizer distribution
labour1.jpg - फोटो : labour1.jpg
ललितपुर। डीएम अन्नावि दिनेश कुमार ने कहा कि खाद की रैक आने के बाद अब किल्लत नहीं रहेंगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग खाद के मूल्य बढ़ने की गलत अफवाह फैला रहे हैं ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। खाद की रैक आ गई है समितियों में खाद समय से पहुंचाने जाने और रात्रि में ही किसानों को व्यवस्थित तरीके से वितरण हेतु प्रत्येक खंड विकास अधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र का नोडल अधिकारी नामित कर विकासखंड क्षेत्रांतर्गत मजिस्ट्रेट की शक्तियां अस्थाई रूप से प्रदान की हैं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि कृषकों को खाद उपलब्ध कराने के लिए पूर्ण रूप से तत्पर हैं। रविवार को 1600 मीट्रिक टन खाद का रैक आ गया है, जिसे आज रात में ही किसानों की सहूलियत को देखते हुए वितरण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जनपद में खाद एवं डीएपी के जो मूल्य निर्धारित हैं आगे भी उसी मूल्य पर कृषकों को खाद एवं डीएपी उपलब्ध कराई जाएगी। ऐसी भ्रामक अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

खड विकास अधिकारी विकासखंड क्षेत्र में पड़ने वाली सभी सहकारी समितियों में आवश्यक संख्या में अधिकारी व कर्मचारी अपने स्तर से तैनात करते हुए समुचित प्रकाश पानी व अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित कराकर किसानों को सुव्यवस्थित ढंग से खाद वितरण कराना सुनिश्चित करेंगे। इस कार्य में किसी भी स्तर पर शिथिलता बरतने वाले अधिकारी व कर्मचारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जाएगी। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित करते हुए कहा कि वह अधीनस्थ अधिकारियों/ कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश निर्गत करते हुए किसानों को खाद वितरण का कार्य संपन्न कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed