फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Main road of city will be seven metres broad

सात मीटर चौड़ा बनेगा शहर का मुख्य मार्ग

Thu, 22 Aug 2019 08:45 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
Main road of city will be seven metres broad
सात मीटर चौड़ा बनेगा शहर का मुख्य मार्ग
विज्ञापन

ललितपुर। शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। झांसी-सागर हाइवे से शहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग सात मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। ब्याना नाला का पुल भी बनाया जाएगा। इसका एस्टीमेट बनाकर शासन को भेज दिया गया है। यह कार्य लोक निर्माण विभाग कराएगा। सड़क टू लेन बन जाने से जाम से भी मुक्ति मिलेगी।
शहर का मुख्य मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। रही-सही कसर बरसात ने पूरी कर दी है। अब यह सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो गई है। वाहनों की आवाजाही से धूल के गुबार उड़ते हैं और जलभराव से कीचड़ में तब्दील हो जाते हैं। यह सड़क लगभग छह किलोमीटर लंबी है। शहर को जोड़ने वाली इस सड़क पर ब्याना नाला का रपटा बना हुआ है। रपटा इतना संकरा हो गया है कि दिन में कई बार जाम की स्थिति बनती है। इस समस्या के समाधान के लिए सड़क का चौड़ीकरण करने की तैयारी है। यह सड़क कहीं पर पांच मीटर तो कहीं पर छह मीटर चौड़ी है। लेकिन, अब इसे सात मीटर चौड़ा बनाया जाएगा।
विज्ञापन

नाले के पुल का किया जाएगा निर्माण
शहर में जाम की स्थिति ब्याना नाले के पुल पर बनती है। पुल संकरा होने के कारण दो भारी वाहनों के आमने-सामने से पुल पार करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में इस पुल पर घंटो जाम लगा रहता है। लेकिन, सड़क के साथ ही पुल के निर्माण का प्रस्ताव भी भेजा गया है। सड़क निर्माण के साथ ही पुल का भी निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गड्ढा युक्त सड़क से परेशानी
मुख्य मार्ग पूरी तरह से गड्ढा युक्त हो गया है। आलम यह है कि नवीन गल्ला मंडी के आगे बाईपास से शुरू होकर इलाइट चौराहा, ब्याना नाला, जेल चौराहा, सदर कांटा, नदीपुरा से होते हुए चौकाबाग से बांध चौराहे तक सड़क की खस्ता हालत है। शहर में आवागमन करने वाले अधिकांश वाहन इसी रास्ते से गुजर रहे हैं। इससे यह मार्ग बहुत ही व्यस्त माना जाता है। भारी वाहनों का आना जाना भी इसी मार्ग से आते हैं। ऐसे यह मार्ग अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। लेकिन, बीते दिनों में हुई बरसात से शहर की मुख्य सड़क पूरी तरह से उखड़ चुकी है, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि वाहनों के निकलने पर धूल उड़ती है। व्यस्त सड़क होने से वाहनों के आवाजाही का सिलसिला थमता नहीं है। कई बार दो पहिया वाहन चालकों को धूल अधिक होने के कारण वाहन चलाना भी मुश्किल हो जाता है। आंखों में धूल जाने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
सड़क के निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसकी स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
- सुबोध कुमार, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed