फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   mahroni 35th place in clean survey

प्रदेश में 35 वां स्थान लेकर महरौनी ने मारी बाजी

Fri, 21 Aug 2020 02:56 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:56 PM IST
विज्ञापन
mahroni 35th place in clean survey
nalkoop - फोटो : nalkoop
महरौनी/ललितपुर। नगर पंचायत महरौनी ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में प्रदेश में 35 वां स्थान प्राप्त किया है। वहीं, नार्थ जोन में 55 वां स्थान हासिल हुआ है। वर्ष 2019 में नगर पंचायत 478 वें स्थान पर थी। इस तरह नगर पंचायत ने बेहतर कार्यो की बदौलत रैंक सुधारी है। इसमें नगर पंचायत को ओडीएफ प्लस होने का फायदा मिला है।
विज्ञापन

बीते माहों में नगर निकायों द्धारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 की प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया था। इसमें सम्पूर्ण देश को स्वच्छ सर्वेक्षण के रूप में चार जोन (पूर्व पश्चिम उत्तर दक्षिण) में वांटा गया था। महरौनी नगर पंचायत उत्तर प्रदेश के उत्तर जोन के अन्तर्गत आती है। बृहस्पतिवार को इसका परिणाम घोषित किया गया। नगर पंचायत महरौनी ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में उत्तर जोन में 55वीं प्रदेश स्तर में 35वीं रैंक एवं जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसमें नगर पंचायत को ओडीएफ प्लस एवं शौचालय साफ सुथरे होने का फायदा मिला है। इस उपलब्धि पर कृष्णा अमर सिंह अध्यक्ष नगर पंचायत महरौनी एवं मधुसूदन जायसवाल अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत महरौनी ने नगर के समस्त नगरवासियों को बधाई प्रेषित की हैं। उन्होंने स्वच्छता कार्यक्रम में कार्यरत कार्यालय के समस्त कर्मचारियों एवं विशेष रूप से सफाई कर्मचारियों का सम्मान एवं उत्साहवर्धन किया है। अध्यक्ष ने समस्त नगरवासियों से अपील की कि हमारा नगर इसी तरह साफ एवं स्वच्छ बनाये रखने हेतु समस्त नगरवासी नगर पंचायत प्रशासन को सहयोग प्रदान करें, जिससे भविष्य में हमारी नगर पंचायत प्रदेश में भी प्रथम स्थान प्राप्त करें। नगर पंचायत महरौनी भविष्य में भी इसी प्रकार के उत्तम प्रयास करने हेतु प्रतिबद्ध है। इस मौके पर रामदास कुशवाहा लिपिक, अरहन्त जैन राजअहमद खान शादिक खांन वेदप्रकाश त्रिपाठी, भागीरथ कुशवाहा, वृजभूषण तिवारी (पिंकू) राजेश साहू, रवि बाल्मीकि कैलाश वाल्मीकि एवं समस्त सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

---
नगरवासियों के सहयोग से ही इस प्रयास में सफल हो सका और आगे भी सभी के सहयोग से और बेहतर करने का प्रयास करेंगे।
-मधूसूदन जायसवाल
अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत महरौनी
---
प्रदेश में तालबेहट ने पाया 124 वां स्थान
तालबेहट/ललितपुर। नगर पंचायत तालबेहट ने स्वच्छता सर्वेक्षण के अंतर्गत स्टेट में 124 वीं रैंक हासिल की है। गत वर्ष 181 वां स्थान हासिल किया था। उधर, ईओ पंकज कुमार सिंह का कहना है कि अगले स्वच्छता सर्वेक्षण में 50 के अंदर स्थान प्राप्त करने का प्रयास किया जाएगा। कहां कमी रह गई, इसकी समीक्षा की जा रही है। वर्तमान में डाक्यूमेंटेशन, फंड की कमी व रखरखाव की कमी आड़े आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed