फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   mahesh jain pankaj jain appointed

जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल की नगर कार्यकारिणी का हुआ गठन

Mon, 05 Oct 2020 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
mahesh jain pankaj jain appointed
जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नगर कार्यकारिणी गठन में मौजूद पदाधिकारी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल रजि. की जिले की एक बैठक नगर के गठन को लेकर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेन्द्र जैन मयूर के मुख्य आतिथ्य एवं जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। इसमें नगर अध्यक्ष महेश जैन मोनू, और नगर महामंत्री पंकज जैन बिरधा को बनाया गया।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से नगर के प्रमुख पदाधिकारियों का चयन किया गया एवं उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया। बैठक में नगर के चुनाव के लिए प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा व महामंत्री डॉ. दिलीप सेठ द्वारा प्रदेश व जिले के पदाधिकारियों ने बैठक में पदाधिकारियों से विचार विमर्श किया। नगर अध्यक्ष महेश जैन मोनू, नगर महामंत्री पंकज जैन बिरधा, नगर कोषाध्यक्ष हरीश सिंघई, नगर संयुक्त महामंत्री दीपक सोनी को सर्वसम्मति से चयनित किया गया। इसके अलावा जिला मंत्री पद पर अवध बिहारी उपाध्याय को मनोनीत किया गया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री अनिल जैन अंचल एवं अभय जैन ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर महेंद्र जैन मयूर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रदीप त्रिपाठी जिलाध्यक्ष, अनिल अंचल महामंत्री, महेंद्र सतभैया वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, प्रीतम सर्राफ, अभय जैन, लखन लाल अग्रवाल, महेश जैन, मोनू, दीपक सोनी, नईम खान, पंकज बिरधा, अशोक अनौरा, संदीप सराफ, ब्रजेश रावत, ज्ञानप्रकाश खंडेलवा, चक्रेश जैन, अनिल जैन बबड़ी, विजय नारियल, सौरभ जैन पीलू, शुभम जैन पिंटू, अंशुल बड़कुल, विजय कटपीस, जिनेन्द्र पंसारी, हेमंत जैन रोंडा, राजीव चौधरी, जीतेन्द्र जैन मुच्चड़, पवन जैन, उत्तम साहू, डॉ. अक्षय टड़ैया, सतीश बंटी सहित कई व्यापारी उपस्थित रहे। इस बैठक में ललितपुर नगर के विभिन्न बाजारों, सेक्टरों, गल्ला मंडी, स्मॉल स्केल इंडस्ट्री, आईटी मंच, युवा एवं प्रदेश व जिले के पदाधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed