ललितपुर। नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने वार्ड नंबर 26 महावीरपुरा को सैनिटाइज किया। इस दौरान वार्ड में दवा का छिड़काव किया गया। चूना भी डाला गया। मोहल्ला सरदारपुरा में एक व्यक्ति को कोराना पॉजिटिव पाया गया। इसके मद्देनजर नगर पालिका परिषद ने वार्ड नंबर 26 महावीरपुरा में वार्ड की गलियों को सैनिटाइज किया। सफाई और खाद्य निरीक्षक संदीप कुमार के नेतृत्व में मशीनों से दवा का छिड़काव किया। वार्ड वासियों से अपने-अपने घरों से बाहर नहीं निकलने और वैश्विक महामारी से बचने की अपील की गई। दवा छिड़काव के दौरान नपा कर्मी पीपीई किट पहने हुए थे। इस दौरान मनोनीत सभासद घनश्याम साहू, अपर उपजिलाधिकारी/अधिशासी अधिकारी एसपी सिंह, वार्ड पार्षद अनुराग जैन (शैलू), सफाई और खाद्य निरीक्षक संदीप कुमार, स्वास्थ्य लिपिक अमित पाराशर, शमीम खान, जोन पर्यवेक्षक अमित कुमार, स्वास्थ्य नायक अशोक कुमार, विक्रम घावरी और उपस्थित रहे।