फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Mahashivratri: The pagoda resonated with every innocent person

महाशिवरात्रि: हर हर भोले से गूंज उठे शिवालय

Wed, 02 Mar 2022 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 01:41 AM IST
विज्ञापन
Mahashivratri: The pagoda resonated with every innocent person
ललितपुर। जिले में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही शिवालयों में हर हर महादेव के उद्घोष के साथ जलाभिषेक शुरू हो गया, जो कि शाम तक चलता रहा। कई स्थानों पर शिवलिंग पर रुद्राभिषेक भी किया गया। रात में भजन संध्या का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

शहर के तुवन मंदिर में हनुमान जी का विशेष पूजन के साथ ही शिवलिंग पर जलाभिषेक किया गया। मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ रही। उधर, श्री सिद्ध पीठ चंडी माता मंदिर पर सुबह पांच बजे से 12 बजे तक भोले बाबा का रुद्राभिषेक किया गया। हीरानंद गिरी और मुख्य पुजारी पंडित प्रकाश महाराज ने भोलेनाथ का अभिषेक करने के बाद उनकी महिमा का वर्णन किया। इस दौरान अनूप मोदी, गोलू पुरोहित, दिनेश पाठक, लखन यादव, शत्रुघ्न यादव, राहुल शुक्ला, प्रदीप शर्मा, संतोष साहू, जग्गी शर्मा, कल्याण दाऊ, अवधेश शर्मा, चिंटू तिवारी, आदित्य द्विवेदी, मुकुल शर्मा, आर्यन पाठक, आशु चौबे, राहुल पुरोहित, आयुष पाठक, वेदप्रकाश लिटोरिया, चंद्रेश गोस्वामी, दीपक यादव, शंभाजी राजा, आयुष पाठक, बुलेट राजा, प्रेम लालवानी, मनीष झा, अंतिम सेन, दीपेश झा, अनिल साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, कस्बा बार के झूमरनाथ धाम पर सुबह से ही भोले बाबा के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। ग्राम चिगलौआ स्थित विष्णु भगवान मंदिर के पास स्थित भगवान भोलेनाथ पर ही क्षेत्र के लोगों ने पूजन आदि का कार्यक्रम रखा। ग्राम धमना में स्थित विंध्यवासिनी मंदिर पर क्षेत्र के लोगों ने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी कर महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, महरौनी नगर में सिंचाई कॉलोनी में स्थित शिव मंदिर में भक्तों ने जलाभिषेक किया। पाली तहसील क्षेत्र के डोंगरा एवं आसपास स्थित शिवालयों में महाशिवरात्रि का पर्व उत्साह पूर्वक मनाया गया। श्रद्धालुओं ने ब्रह्ममुहूर्त में भोलेनाथ और माता पार्वती की विधि विधान से पूजा अर्चना की। अमझरा घाटी स्थित शिव मंदिर ,पाली स्थित हजारिया महादेव मंदिर, नील कंठेश्वर मंदिर में भक्तों ने शिवलिंग पर दही, घी, शहद, चंदन, केशर, दूध, जल आदि से अभिषेक किया और बेल पत्र धतूरा अकउआ के साथ विभिन्न के फूल फल आदि अर्पित कर त्रिलोकी नाथ की पूजा अर्चना की गई। भोलेनाथ की भक्ति भाव में डूबे श्रद्धालुओं ने महामृत्युंजय जाप, सत्यनारायण व्रत कथा का श्रवण करके धर्म लाभ लिया। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भंडारा आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

तालबेहट। हजारिया महादेव मंदिर पर पूरे दिन श्रद्धालु की भीड़ लगी रही। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा। सुबह से ही शिव भक्तों का शिवालयों पर जुटना शुरू हो गया था। इस दौरान भक्तों ने भगवान शिव के दर्शन किए और धतूरा, बेल पत्री, अक्कूवा आदि के पुष्पों से शृंगार कर चंदन, रोली का तिलक लगाया। इसके उपरांत हवन, पूजन, अभिषेक किया तथा भांग, धतूरा, दूध, खीर सहित मिठाईयां एवं पकवान का प्रसाद अर्पित किया। रात में भजन कीर्तन के कार्यक्रम हुए। इस मौके पर नगर के हजारिया महादेव मंदिर बारह कोट, भीतर कोट, रानी राजा घाट, शिव मंदिर मकरी घाट सहित विभिन्न प्रमुख शिवालयों पर पूरे दिन भक्तों के आने जाने का तांता लगा रहा। इस दौरान सीओ इमरान अहमद, तहसीलदार राघवेंद्र शर्मा, प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed