फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Mahashivratri: Bholenath will become the groom today, a grand wedding procession will take place.

महाशिवरात्रि: आज दूल्हा बनेंगे भोलेनाथ, निकलेगी भव्य बरात

Fri, 08 Mar 2024 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Mahashivratri: Bholenath will become the groom today, a grand wedding procession will take place.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाने की तैयारी है। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में जलाभिषेक कर दूध-दही और बेलपत्री फल-फूल आदि से भोलेनाथ का पूजन अर्चन करेंगे। शहर में अलग-अलग स्थानों से भगवान शिव की बरात निकलेगी, जिसमें श्रद्धालु बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। रात्रि में श्री लक्ष्मी नृसिंह मंदिर में गंगादास महाराज के सानिध्य में रुद्राभिषेक होगा।
शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिरों में जाने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। सीतापाठ हजारिया मंदिर, श्री लक्ष्मी नृसिंह मंदिर, चौबयाना सहित शहर के अन्य मंदिरों में विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया जाएगा। चंडी माता मंदिर, चौबयाना शिवालय सहित करीब आधा दर्जन स्थानों से भगवान शिव की बरात निकलेगी। उधर, पाली में नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर पर श्रद्धालु दर्शन को पहुंचेंगे। एहतियातन यहां पुलिस व्यवस्था भी रहेगी। भोलेनाथ की बरात निकालने की तैयारियां देर रात तक चलती रहीं। उधर बार ब्लॉक क्षेत्र में झूमरनाथ मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन


-----------फोटो-45
नृसिंह मंदिर में हुई हल्दी की रस्म
महाशिवरात्रि पर तालाबपुरा डोंडाघाट में भगवान शिव की बरात कार्यक्रम की रूपरेखा समिति ने तय की। वीर विजय बजरंगी बली मंदिर डोंडाघाट में सुबह भगवान का जलाभिषेक करने के बाद बरात व नर्सिंग मंदिर पहुंचकर वरमाला कार्यक्रम व प्रसाद वितरित किया जाएगा। बरात का स्वागत सभी अपने घर पर पुष्पमाला व आरती करके कर सकते हैं। इस मौके पर दुर्गाप्रसाद पाठक, आशीष तिवारी, छक्कीलाल साहू, सुबोध गोस्वामी, सभासद रामकिंकर पटेरिया, रमेश नगाइच, भरत पुरोहित, आरएस बुंदेला आदि मौजूद रहे। उधर श्रीलक्ष्मी नृसिंह मंदिर में देर शाम हल्दी की रस्म हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------फोटो-46
पाली में आज निकलेगी बरात
पाली। यहां 14वीं बार भोले बाबा की बरात निकलेगी। बृहस्पतिवार देर शाम शिव स्वरूप की हल्दी रस्म की गई। शुक्रवार शाम तीन बजे से भोले बाबा की बरात निकलेगी। शाम 7:00 बजे मंडप हल्दी की रस्म की जाएगी। श्री हजारिया विश्वनाथ मंदिर से भोले बाबा की बरात नगर में भ्रमण के लिए निकलेगी। बरात में भोले बाबा के स्वरूप के साथ ब्रह्मा, विष्णु, इंद्र, नारद, भूत प्रेतों की विशाल टोली शिव जी के गले में असली सांप, नंदी बाबा आकर्षक, ड्रोन कैमरा से पुष्पवर्षा होगी। ढोल नगाड़े रमतूला और अन्य बुंदेली पारंपरिक झलकियां शिव बरात में होंगी। शिव बारात पिपरी मोहल्ला जाखलौन रोड होते हुए मेन बस स्टैंड, बालाजी मंदिर, पुराना बस स्टैंड, मेन मार्केट, रेंज चौकी, गांधी चौक, राव साहब मोहल्ला होते हुए श्री हजारिया विश्वनाथ मंदिर पर महाआरती होकर प्रसाद वितरण किया जाएगा।


-------फोटो-47
भगवान शिव को पंचामृत से स्नान कराएं। साथ ही पूजा के समय निरंतर ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करते रहें। अभिषेक करते समय महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी किया जा सकता है। इस दिन शिवलिंग पर बेलपत्र, भांग, धतूरा जरूर चढ़ाएं।- आचार्य प्रमोद लिटौरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed