{"_id":"15687ef6658e5e3408b8de41369ea4b1","slug":"madical-store-without-pharmasist-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मेडिकल स्टोर का क्रय- विक्रय किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मेडिकल स्टोर का क्रय- विक्रय किया बंद
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Wed, 05 Aug 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। खाद्य और औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने दो मेडिकल स्टोर और एक
विज्ञापन
मेडिकल एजेंसी का निरीक्षण किया। मेडिकल स्टोर का संचालन बगैर फार्मासिस्ट
के पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से क्रय-विक्रय बंद करा दिया गया। इस दौरान
दवाइयों के सैंपल भी लिए गए।
मंगलवार को औषधि निरीक्षक गौरव लोधी ने सावरकर चौक स्थित चौधरी मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। फार्मासिस्ट के बगैर मेडिकल स्टोर संचालित पाया गया। टीम ने मेडिकल स्टोर पर बेची जा रही स्किन क्रीम का सैंपल लेकर क्रय-विक्रय बंद करने के निर्देश जारी कर दिए। इसके बाद उन्होंने श्री अटा मंदिर के निकट स्थित सुमन मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया, लेकिन यहां भी फार्मासिस्ट नहीं मिला। इस पर दुकान से क्रय- विक्रय बंद करा दिया गया। सावरकर चौक स्थित विवेक मेडिकल एजेंसी से टैबलेट का सैंपल लिया गया। कार्रवाई में औषधि सहायक लोकनाथ एवं सुरेंद्र निरंकारी आदि मौजूद रहे।
औषधि निरीक्षक का कहना है कि दोनों मेडिकल स्टोर संचालकों से फार्मासिस्ट के संबंध में स्पष्टीकरण मांगे गए हैं। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मालूम हो कि नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में दर्जनों की संख्या में मेडिकल स्टोर बगैर फार्मासिस्ट के संचालित किए जा रहे हैं।