{"_id":"5ffa100d8ebc3e32f33c97f5","slug":"made-bypaas-help-jaam-lalitpur-news-jhs1856628176","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाईपास निर्माण से जाम की समस्या से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाईपास निर्माण से जाम की समस्या से मिलेगी निजात
विज्ञापन
महरौनी में बाई पास का भूमि पूजन करते राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महरौनी/ ललितपुर। शनिवार को कस्बा महरौनी में बाईपास मार्ग का भूमि पूजन टीकमगढ़ मार्ग पर पेट्रोल पंप के सामने श्रम व सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ और सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने किया। इस मार्ग के बन जाने से कस्बा को जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी।
बाईपास की मांग काफी समय से चल रही थी, क्योंकि संकरे मार्ग होने के कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती थी। शनिवार को बाईपास मार्ग का भूमि पूजन विधि - विधान से श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री व सदर विधायक ने किया। राज्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन सौभाग्यशाली है, क्योंकि क्षेत्रवासियों को बाईपास की सौगात मिली है। अधिकारी लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तैयार रहते हैं। कोई झूठी शिकायत कर भ्रम की स्थिति उत्पन्न न करे। सदर विधायक ने कहा कि इस क्षेत्र में जाम की समस्या को देखते हुए बाईपास की संकल्पना तैयार की गई है।
जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने कहा कि जिले का विकास हमारे लिए सर्वोपरि है। समस्या होने पर संबंधित अधिकारी से सीधे बात कर सकते हैं। जिले को हवाई सेवा से जोड़ने के प्रयास भी चल रहे हैं। मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा जो कार्य प्रस्तावित किए गए हैं, वे इसी माह प्रारंभ किए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने कहा कि पुलिस प्रशासन लोगों के सहयोग के लिये हर समय तत्पर है। नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णा सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
अंत में महरौनी क्षेत्र की महिलाओं को कंबल बांटे गए। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद बड़ौनियां, अशोक रिछारिया, हरीशंकर सोनी, दीपक तिवारी, शिवा सिंह तोमर, दिग्विजय सिंह राजावत, कुलदीप खरे, बालचंद्र कुशवाहा, टीटू पटैरिया, सोनू चौबे, राजीव दुबे, ब्रजेश रिछारिया, लखनलाल अहिरवार, प्रभु राय, हरीराम दीक्षित आदि उपस्थित रहे।
-------
तीन किलोमीटर है लंबाई
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सुबोध कुमार ने बताया कि महरौनी बाईपास की लंबाई 3.2 किलोमीटर है। मार्ग सात मीटर चौड़ा (2 लेन) में बनाया जाएगा। इसकी अनुमानित लागत 1157.27 लाख रुपये है। नई तकनीक से निर्माण किया जाएगा। बाईपास बनने से भारी वाहन सीधे टीकमगढ़ जा सकेंगे।