फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   luv kush knight riders beat lalitpur academy

हीरो प्रीमियर लीग में लव-कुश नाईट राइडर्स ने मारी बाजी

Sat, 30 Jan 2021 02:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
luv kush knight riders beat lalitpur academy
cricket - फोटो : cricket
ललितपुर। शुक्रवार को स्पोर्ट स्टेडियम में राजेंद्र जायसवाल की स्मृति में हीरो प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया। इसमें लव-कुश नाइट राइडर्स व ललितपुर क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। लव-कुश नाइट राइडर्स ने मारी बाजी। प्रीमियर लीग का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रम सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ, संजीव जायसवाल, आदर्श श्रीवास्तव आर्कष श्रीवास्तव , गिरधारी कुशवाहा, मोंटी शुक्ला, बॉबी राजा ने किया।
विज्ञापन

उद्घाटन मैच लव-कुश नाइट राइडर्स व ललितपुर क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। जिसमें लव-कुश नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 123 रन का लक्ष्य रखा गया। इसमें राहुल जैक्सन ने 37 रन और प्रियंक कुमार ने 33 रनों का सहयोग दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ललितपुर क्रिकेट एकेडमी की टीम 15 ओवर में मात्र 91 रन बनाकर हार गई। इसमें अर्पित साहू ने 25 रन, पिंटू ने 21 रन का सहयोग दिया। मैन आफ दा मैच राहुल जैक्सन बने। दूसरा मैच मिर्जा लैजेंडस व शिवाय सुपर किंग के बीच खेला गया। सुपर किंग ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी कर 20 ओवर में 134 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिर्जा लेजेंडस ने 17 ओवर 1 गेंद में लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया। इसमें मनोज ने 54 रन और नीतेश राज ने 48 रन की पारी खेली। मैन आफ दा मैच मनोज बने। आयोजन कमेटी के मिर्जा सहीम बेग, सौरभ नायक, प्रियंक कुमार, पराक्रम सिंह, अंकित. सतभैया, रोहित शिवाजी, अनमोल जैन, मनीष कुमार, शिवम कुमार, सलमान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed