फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lunar eclipse today, Sutak period will start from afternoon, doors of temples will remain closed

Lalitpur News: चंद्रग्रहण आज, दोपहर से लगेगा सूतक काल, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

Sun, 07 Sep 2025 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Lunar eclipse today, Sutak period will start from afternoon, doors of temples will remain closed
ललितपुर। इस वर्ष चंद्रग्रहण रविवार रात में 3.29 घंटे का रहेगा। इसके चलते आठ घंटे पहले यानी दोपहर 12:57 बजे से सूतक काल प्रारंभ होगा और इस दौरान मंदिरों व घरों में पूजन अर्चन निषेध रहेगा। मंदिरों के कपाट भी सूतक काल के दौरान बंद रहेंगे।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पंडित महेश प्रसाद मिश्र ने बताया कि चंद्रग्रहण आज रविवार रात्रि 9:57 बजे शुरू होगा, जिसका मध्य 11:40 बजे और मोक्ष देर रात 1:26 बजे होगा। यानी चंद्रग्रहण रविवार रात 9:57 बजे से रात्रि 1:26 बजे तक तीन घंटा 29 मिनट का होगा। सूतक काल आठ घंटे पहले यानी 12:57 बजे से शुरू हो जाएगा। शास्त्रों के अनुसार बालक, वृद्ध और रोगी के लिए सूतक काल शाम 6:57 बजे से माना जाएगा। सूतक काल के दौरान मूर्ति स्पर्श, पूजा, पाठ, ध्यान, भोजन आदि निषेध माने गए हैं।
विज्ञापन

------
इन राशियों पर रहेगा प्रभाव
पूर्व भाद्रपद नक्षत्र पर ग्रहण होने से ग्रहण की राशि इस बार कुंभ मानी गई है। इसके चलते धनु, कन्या, मेष, वृष, तुला, राशि वालों को यह ग्रहण फलदायक रहेगा। जबकि मिथुन, सिंह राशि वालों के लिए यह मिश्रित फलदायक यानी मध्यम फल देने वाला रहेगा। वृश्चिक, मीन, कुंभ, कर्क, मकर, राशि वालों के लिए शुभ फल देने वाला नहीं रहेगा। अशुभ फल देने वाली राशि के लोगों यह ग्रहण नहीं देखना चाहिए। लोगों को गुरु मंत्र, गायत्री व महामृत्युंजय मंत्र का जप करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed