फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   LUCC: Reward of 25 and 50 thousand declared on two accused

एलयूसीसी : दो आरोपियों पर 25 और 50 हजार का इनाम घोषित

Wed, 27 Aug 2025 12:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
LUCC: Reward of 25 and 50 thousand declared on two accused
ललितपुर। चिटफंड कंपनी बनाकर आमलोगों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले इंदौर के पंकज अग्रवाल पर डीआईजी केशव कुमार चौधरी ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। जबकि, एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने आरोपी रिजवान पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन

एलयूसीसी नाम से चिटफंड कंपनी बनाकर धोखाधड़ी से आमलोगों की करोड़ों की पूंजी हड़पने के विभिन्न थाना-कोतवाली में डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। एसपी ने इस घोटाले की जांच और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एसआईटी गठित की थी। एसआईटी ने मुख्य संचालकों सहित 40 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जबकि, एलयूसीसी का मुख्य संचालक समीर अग्रवाल दुबई में है और उसकी गिरफ्तारी के लिए डीआईजी ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। इस घोटाले की जांच में पंकज अग्रवाल निवासी एम-300 खाती वाला टैंक अपोजिट म्यूनिसिपल वाटर टैंक इंदौर मध्य प्रदेश का नाम प्रकाश में आया था। पंकज अग्रवाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने पंकज अग्रवाल पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके बाद भी वह पकड़ में नहीं आया। अब पुलिस उपमहानिरीक्षक ने पंकज अग्रवाल की गिरफ्तारी पर इनाम की धनराशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी है। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने एक और आरोपी रिजवान निवासी ललितेश्वरी मंदिर के पास मोहल्ला नदीपार पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन

-------
कोतवाली सदर में दर्ज हुए थे मुकदमे
कम समय में अधिक मुनाफा का लालच देकर रुपये हड़पने का मुकदमा जुलाई 2024 में कोतवाली सदर में दर्ज किया गया था। जांच में पंकज अग्रवाल का नाम प्रकाश में आया था। वहीं, मार्च 2025 में रेखा बरार की तहरीर पर कोतवाली सदर पुलिस ने चिटफंड कंपनी के आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया था। उक्त मुकदमे में रिजवान आरोपी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
पंकज अग्रवाल पर 50 हजार रुपये और रिजवान पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें जुटी हैं।
- मोहम्मद मुश्ताक, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed