फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   lovers suicide by train

प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर दी जान

Wed, 17 Jun 2020 11:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
lovers suicide by train
train - फोटो : train
ललितपुर। नेहरूनगर पुलिस चौकी व जाखलौन थाना की सीमा स्थित बीना-झांसी रेलवे लाइन पर बुधवार की सुबह प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। दोनों आपस में रिश्तेदार थे। प्रेमी पहले से शादीशुदा था व प्रेमिका की शादी सर्दियों में होनी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने रेलवे लाइन के पास स्थित ग्राम खिरियामिश्र के ग्रामीणों की मदद से युवक- युवती के शवों की पहचान की। मृृतका ग्राम खिरियामिश्र निवासी रश्मि (18) पुत्री सुजान एवं मृतक युवक की पहचान थाना जखौरा के ग्राम करारी ग्राम पंचायत पंचौरा निवासी बल्लू पुत्र गुड्डा के रुप में हुई। युवक के चाचा बच्चू के अनुसार दोनों प्रेम प्रसंग के चलते ढाई माह पहले भी घर से भाग गए थे, जिस पर परिजनों ने उन्हें मध्य प्रदेश के ग्राम बसवां से पकड़ लिया था। वहीं, रश्मि की भाभी जलेब ने बताया कि उसका भाई बल्लू पहले से शादीशुदा था। भाई के घर आने जाने के दौरान ननद और भाई में नजदीकियां बढ़ गईं। उसका भाई इससे पहले होली की दौज पर तिलक कराने आया था।
विज्ञापन

---------
ग्राम खिरियामिश्र में रेलवे लाइन पर युवक-युवती के शव पड़े मिलने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों की पहचान कराई। दोनों अलग-अलग गांव के हैं और दोनों की आपस में रिश्तेदारी है। प्रथम दृष्टया यह प्रेम प्रसंग का मामला प्रतीत होता है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कैप्टन एमएम बेग, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed