फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   love marriage, couple demand security

प्रेम विवाह करने वाले जोड़े ने एसपी से मांगी सुरक्षा

Wed, 14 Jul 2021 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
love marriage, couple demand security
ललितपुर। थाना बानपुर के अंतर्गत एक गांव निवासी एक युवती ने प्रेम विवाह करने के बाद अपने परिजनों पर उसे व उसके पति को प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए एसपी से सुरक्षा मांगी है।
विज्ञापन

थाना बानपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी नवविवाहिता ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) को बताया कि उसने गांव के ही एक युवक से करीब छह माह पूर्व प्रेम विवाह कर लिया था और वह अब अपने पति के साथ उसके घर में रह रही है। उसका आरोप है कि मायके वाले इस विवाह से खुश नहीं हैं वह लोग उसकी शादी दूसरी जगह कराना चाहते थे। उसके मायके पक्ष के लोग उसके पति को प्रताड़ित करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

उसने पूर्व में भी थाने व उच्चाधिकारियों को इस मामले में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उसके पति व ससुरालियों को मायके पक्ष के लोग प्रताड़ित कर रहे हैं, जिसकी वजह से उसने न्यायालय में भी एक रिट दायर की है, लेकिन कोरोना के चलते अभी सुनवाई नहीं हो सकी है पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से उसकी व उसके पति की सुरक्षा की मांग करते हुए आरोपियों को परेशान करने से रोके जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed