फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   lord ram shobha yatra

भगवान राम की आरती उतार कर भक्तजनों ने किया पूजन

Sat, 16 Oct 2021 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
lord ram shobha yatra
महरौनी काली मॉ को विसर्जन को ले जाते श्रृधालू - फोटो : LALITPUR
महरौनी (ललितपुर)। शारदीय नवरात्र की दुर्गाष्टमी व नवमी पर्व पर समूचे नगर व क्षेत्र में जगत जननी मां जगदंबा की भक्तिभाव से विशेष पूजा अर्चना की गई। हर ओर शक्ति की भक्ति में श्रद्धालु डूबे रहे। रात्रि की आरती में खासी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। बाद में प्रसाद वितरण किया गया। नवमीं के दिन झांकियों व व्रत रहने वाले लोगों ने कन्या भोज का आयोजन किया।
विज्ञापन

झांकी स्थलों पर धार्मिक अनुष्ठान और जगतारे के कार्यक्रमों की धूम रही। सुबह से ही देवी मंदिरों में पूजन व जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। देवी पंडालों मे सुबह से ही माता की पूजन हवन हुआ, फिर नम आंखों से माता को विदाई दी गई। शोभायात्रा के रूप मे माता की मूर्तियों को विसर्जन स्थल तक ले जाया गया, फिर पूजन कर उनका जलविसर्जन किया गया।सारा नगर ढोल नगाड़े और देवी मां के जयकारों से गूंजता रहा।
विज्ञापन

नगर श्रीराम यश कीर्तन मंडली द्वारा विजयादशमी पर्व पर नगर मे शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा का शुभारंभ रामलीला मैदान से प्रारंभ हुआ जो मंडी रोड, इंदिरा चौराहा, गांधी चौक बाजार, देवी मंदिर पुराना बाजार होते हुए रामलीला मैदान पर उसका समापन हुआ। शोभायात्रा में भगवान गणेश, भगवान विष्णु लक्ष्मी, भगवान ब्रह्मा, भगवान शिव पार्वती, भगवान परशुराम, माता काली, माता दुर्गा, रावण दरबार और आखिरी में भगवान राम सीता, लक्ष्मन एवं भगवान बजरंग वली की सजीव झांकी चल रही थी। भक्तजनों ने भगवान राम दरबार की आरती उतारकर पूजन किया। मंत्री प्रतिनिधि चंद्रशेखर पंथ एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि युवराज सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम नारायण सोनी ने भगवान श्रीराम की आरती उतारकर पूजन किया। शोभायात्रा में सुरक्षा व्यवस्था उपजिलाधिकारी मोहम्मद कमर, क्षेत्राधिकारी पुलिस केशव नाथ कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व मे दुरुस्त रही। शोभायात्रा सफल बनाने मे महेंद्र सिंह राजावत, संजय पांडेय भारत, कुलदीप खरे, अशोक रिछारिया, आशा राम तिवारी, पं बाबूलाल नायक, श्याम पालीवाल, कृष्ण स्वरूप पटैरिया, भाग चंद सिलौनया, राघवेंद्र पटेरिया, सूर्यकांत त्रिपाठी, शैलेंद्र नायक, आनंद त्रिपाठी, ह्रदेश गोस्वामी, जानकी पेंटर, भगवत भौंडेले, अखिलेश सोनी, मनोज भौंडेले, रामू तिवारी, अमित नायक, सुरेन्द्र तिवारी,अनुज भौंडेले, दिनेश राय,पवन तिवारी, नितिनजय सिसोदिया, डब्बू तिवारी, शंकर सिंह, निशु दुबे, रजनीश रिछारिया, आनंद त्रिपाठी, महिपाल सिंह, राजू पेंटर, विक्रम राय, बलराम राय,हर्ष तिवारी, प्रखर मिश्रा, सूर्या नायक, विनीत पुरोहित, विनोद कुशवाहा, शैलेश, दुष्यंत नायक,कल्लू राजा, सत्येंद्र भर्ता आदि सहित मंडली के कई कलाकार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
नवमी तिथि नवरात्रि के अंतिम दिन भक्तों ने माता रानी के जवारे पूर्ण विधि-विधान के अनुसार विसर्जन किए। नवरात्रि के प्रथम दिन बोए गए जवारों के विसर्जन के पूर्व माता भगवती एवं जवारों की विधि-विधान से पूजा की गई। नौ दिन मां भवानी की श्रद्घा के साथ पूजा अर्चना करने के बाद देवी स्वरूप जवारों को विधि विधान के साथ विसर्जन किया गया। जवारों के विसर्जन के दौरान ढोल, नगाड़ों पर भक्त जमकर थिरके। भक्तजन जवारे नंगे पांव अपने सिर पर लेकर भजन गाते विसर्जन को निकले ढोल नगाड़ों भजन कीर्तन के बीच श्रद्धा सुमन के साथ गाते विसर्जन के लिए चलते रहे वहीं बुजुर्ग ने थोड़ी-थोड़ी दूरी पर कपूर आदि प्रज्ज्वलित करके जवारों को विदाई दी। महिलाओं व पुरुषों की टोली ग्रामीणों सहित दुर्गाजी के मंदिर पर पहुंचे और जवारों को विसर्जित करके बेहतर भविष्य के लिए प्रार्थना की इसके बाद प्रसाद ग्रहण किया।

श्रीराम के स्वरूप की आरती उतारते चंद्रशेखर पंथ

श्रीराम के स्वरूप की आरती उतारते चंद्रशेखर पंथ- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed