फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Loot actor munnem is arrested

लूट का नाटक करने वाला मुनीम गिरफ्तार

Sun, 22 Dec 2019 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Loot actor munnem is arrested
धमना पेट्रोल पंप के मुनीम को गिरफ्तार कर घटना की जानकारी देते पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। थाना बार क्षेत्र में 13 दिसंबर को खुद से हुई लूट की साजिश रचने वाले आरोपी मुनीम बृजलाल से ग्राम बड़ोदाडांग में उसके घर से एक लाख नब्बे हजार 850 रुपये नकद बरामद कर लिए और उसे गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने पत्रकारों को बताया कि 13 दिसंबर को थाना बार क्षेत्र के कस्बा बार में स्थित श्रीबालाजी सेवा केंद्र पेट्रोल पंप के मुनीम बृजलाल ने पेट्रोल पंप के चार लाख 20 हजार 210 रुपये बैंक में जमा करने ले जाते समय आंखों में मिर्ची झोंककर लूटने का मामला आया था। लेकिन, शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा था।
विज्ञापन

सीओ तालबेहट ने इसकी जांच की। घटना स्थल के निरीक्षण व स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान उसकी आंखों या शरीर पर कहीं भी मिर्ची रगड़ने की बात सामने नहीं आई। इसके बाद पेट्रोल पंप संचालक ग्राम धमना निवासी आशुतोष गोस्वामी ने तहरीर देकर मुनीम बृजलाल के खिलाफ पेट्रोल पंप का कैश चार लाख 20 हजार 210 रुपये बैंक ले जाते समय हेराफेरी कर गबन के आरोप लगाए थे। बार पुलिस ने मुनीम पर गबन की धाराओं में मुकदमे दर्ज कर लिया था। मुनीम से जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो कहानी स्पष्ट हो गई कि पैसा का गबन कर लूट का नाटक किया गया था।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुनीम के पास से एक लाख 99 हजार 850 रुपये बरामद कर लिए। पुलिस की पूछताछ में यह भी सामने आया कि मुनीम ने पहली इस प्रकार का गबन किया गया था। उसने यह सब उधारी चुकाने के लिए किया था। मुनीम ने पेट्रोल पंप से 1.70 लाख रुपये और लगभग इतनी ही राशि दूसरी जगह से उधार ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed