{"_id":"5e58154a8ebc3ef40065b29d","slug":"lokpal-investigated-mnrega-works-in-village-dailwara-lalitpur-news-jhs161218239","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकपाल ने की ग्राम दैलवारा में मनरेगा कार्यो की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकपाल ने की ग्राम दैलवारा में मनरेगा कार्यो की जांच
विज्ञापन
देलवारा में मनरेगा कार्यों का निरीक्षण करते अधिकारी
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। विकासखंड जखौरा की ग्राम पंचायत दैलवारा में मनरेगा के अंतर्गत कराए गए कार्यों एवं उनके भुगतान के मामले में जांच शुरू हो गई है। लोकपाल ने ग्राम दैलवारा पहुंचकर कार्यो का निरीक्षण किया।
लोकपाल चंद्रकांत रावत ने ग्राम दैलवारा पहुंचकर सर्वप्रथम संपर्क मार्ग नहर से सरदार के खेत तक, चउआ के खेत का समतलीकरण, कुआं निर्माण रामप्रसाद, सुकलाल और गुविंदे के खेत पर, मोती के खेत पर पौधरोपण कार्य एवं खुब्बे के खेत से दुरजु के खेत तक संपर्क मार्ग के निर्माण की जांच की। जांच के समय किसी भी कार्य स्थल पर सूचना बोर्ड नहीं पाया गया। इस पर लोकपाल ने नाराजगी व्यक्त की। संबंधित सचिव, तकनीकी सहायक को निर्देशित किया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे सूचना बोर्ड को खरीद कर मनरेगा योजनांतर्गत समस्त कार्यस्थलों पर स्थापित कराएं। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। जांच से खलबली मची है। अब लोगों को जांच पर होने वाली कार्रवाई का इंतजार है।
बता दें कि लोकपाल विकास भवन स्थित उपायुक्त श्रम रोजगार के चैंबर में दो दिन बैठकर मनरेगा से संबंधित शिकायतों को सुनते हैं। ग्राम दैलवारा निवासी नरेंद्र कुुमार तिवारी ने गड़बड़ी की शिकायत लोकपाल से की थी। इस पर उन्होंने गड़बड़ियों की जांच आरंभ कर दी है। शिकायतकर्ता लंबे समय से मनरेगा की गड़बड़ियों को लेकर अफसरों से शिकायत करते चला आ रहा है। निरीक्षण के समय ग्राम प्रधान संजू, तकनीकी सहायक अमित त्रिपाठी, ग्राम सचिव प्रदीप पंथ, शिकायतकर्ता नरेंद्र कुमार तिवारी उपस्थित रहे।