{"_id":"c77b155cc53bac100d0fa9080dbd0e9a","slug":"lohia-village-employment-crisis-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया ग्राम में रोजगार का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया ग्राम में रोजगार का संकट
ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। तहसीलदार सदर ने डा. राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम तोर में चौपाल लगाकर विकास कार्यों की हकीकत परखी। इस दौरान महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का काम ठप होने और सिंचाई की समस्या की जानकारी ग्रामीणों द्वारा दी गई।
ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकारियों के शीतकालीन भ्रमण आरंभ हो गए हैं। तहसीलदार सदर अवधेश निगम ने डा. राममनोहर लोहिया ग्राम तोर में चौपाल लगाई। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम में मनरेगा का काम नहीं चल रहा है, जिस कारण रोजगार का संकट उत्पन्न हो रहा है।
यदि जल्द मनरेगा के काम शुरू नहीं हुए तो पलायन की स्थिति गहरा जाएगी। किसानों ने अतिवृष्टि का पैसा नहीं मिलने की शिकायत की तथा गांव में बोर सफल नहीं होने का दुखड़ा सुनाया। इस स्थिति में किसानों की समस्या कम नहीं हो रही हैं। प्राथमिक विद्यालय तोर में बच्चों को यूनिफार्म वितरित नहीं होने की शिकायत की गई।
विज्ञापन
वहीं, जूनियर हाईस्कूल में अध्यापकों के नियमित नहीं होने और शिक्षण कार्य में रुचि नहीं लेने आदि के आरोप लगाए गए। कई ग्रामीणों ने कोटेदार पर अपने पास राशन कार्ड रखने का भी आरोप लगाया।
कुछ कृषकों ने तीन- चार पट्टों पर कब्जा नहीं मिलने की शिकायत की, जिस पर तहसीलदार ने लेखपाल को तीन दिन के अंदर प्रकरण निस्तारित करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र नहीं होने से आ रही दिक्कतों को बताया। किसानों ने बताया कि गांव में बोरिंग सफल नहीं हो रही है, जिससे पानी का संकट गहरा सकता है।
इस मौके पर तहसीलदार ने गरीबों को दस कंबल वितरित किए। उन्होंने समाजसेवियों व ग्राम प्रधान को कंबल वितरण के लिए प्रेरित किया। चौपाल में नवनिर्वाचित प्रधान मुन्नी राजा भी उपस्थित रही।