फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   lockdown violation vyapar mandel

नियमों का उल्लंघन किया तो साथ नहीं देगा व्यापार मंडल

Thu, 06 May 2021 01:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
lockdown violation vyapar mandel
ललितपुर। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक में लॉकडाउन को लेकर विचार विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जो दुकानदार नियमों का उल्लंघन करेंगे, उनके विरुद्ध पुलिस या प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाती है तो व्यापार मंडल कोई मदद नहीं करेगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी ने कहा कि शासन द्वारा लॉकडाउन के संबंध में दिए गए निर्देशों का सभी व्यापारी पालन करें। शासन के निर्देशों के अनुसार मेडिकल स्टोर, किराना, सब्जी, दूध, फल, खाद, बीज व राशन आदि की दुकानें खोली जाएगी। जब भी बाजार में लॉकडाउन के पालन के क्रम में पुलिस या अन्य अधिकारियों द्वारा जांच की जाए तो वह अपने प्रतिष्ठान पर निश्चिंत होकर बैठें, उन्हें डर कर अपने प्रतिष्ठान छोड़कर भागने की आवश्यकता नहीं है। होटल/ भोजनालय/ रेस्टोरेंट में लोगों को बैठा कर खाना खिलाने की व्यवस्था पर प्रशासन ने रोक लगा रखी है, लेकिन होटल/ भोजनालय/ रेस्टोरेंट प्रबंधक लोगों को पार्सल/ होम डिलीवरी कर सकते हैं। शासन ने जिन दुकानों / प्रतिष्ठानों को खोलने की अनुमति दी है, उनके मालिक/ प्रबंधक अपने प्रतिष्ठानों पर सैनिटाइजर आवश्यक रूप से रखें तथा मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। जिन प्रतिष्ठानों को बंद रखने का शासन ने निर्देश दिया है, उन्हें खोलकर व्यापारी किसी अप्रिय कार्रवाई को आमंत्रण न दें और अपने सम्मान का ख्याल रखें।
विज्ञापन

बैठक में प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र जैन मयूर, जिला महामंत्री अनिल अंचल, गल्ला मंडी अध्यक्ष अशोक जैन अनौरा, नवीन सिंघई ,नगर अध्यक्ष महेश जैन, रमाकांत तिवारी, आनंद जैन, हरीश सिंघई, पंकज जैन ,दीपक सोनी, अवध बिहारी उपाध्याय, अनिल बबड़ी, जय नारायण शर्मा आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed