फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   lockdown violation shopkeepers

पुलिसिया छूट का फायदा उठा रहे दुकानदार

Thu, 06 May 2021 01:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
lockdown violation shopkeepers
मड़ावरा (ललितपुर)। कोविड वायरस को बढ़ने से रोकने के लिए लागू किए गए कोरोना कर्फ्यू का मड़ावरा कस्बे में पालन होता नहीं दिख रहा। कस्बे में तमाम दुकानदार स्थानीय पुलिस की रियायत का नाजायज फायदा उठा रहे हैं और ग्राहकों को दुकान के अंदर करके शटर गिराकर दुकानदारी कर रहे हैं। इससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

प्रदेश शासन ने आगामी 10 मई तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया है। इस दौरान फल-सब्जी, दूध डेयरी, मेडिकल स्टोर तथा परचून आदि की दुकानों को निर्धारित समय सीमा में सुचारु रखने तथा इनके अलावा अन्य प्रकार के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे जाने के निर्देश दिए हैं। लेकिन, मड़ावरा कस्बे में कई रेडीमेड कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स, हार्डवेयर, मनिहारी, फुटवियर, जनरल स्टोर, सौंदर्य प्रसाधन, ब्यूटी पार्लर आदि दुकानदार स्थानीय प्रशासन के नरम रुख का फायदा उठाते हुए ग्राहकों को दुकानों और घरों के अंदर घुसाकर बाहर से शटर बंद कर अपना धंधा चला रहे हैं। ऐसा नहीं है कि इस कृत्य में गरीब दुकानदार ही लिप्त हों, कई नामी गिरामी धनाढ्य दुकानदार भी शामिल हैं। इन दुकानदारों द्वारा किए जा रहे इस कारनामे से कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा तो है ही, साथ ही ग्राहकों से सामग्री के मनमाने दाम वसूलकर ठगी भी की जा रही है। इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed