फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   lockdown violation

लॉकडाउन के उल्लंघन में 153 पर मुकदमा दर्ज

Fri, 07 May 2021 02:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
lockdown violation
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बैरवारा में प्रधानी का चुनावी जीतने के बाद जुलूस निकालकर कोरोना महामारी फैलने की आशंका के चलते पुलिस ने महिला प्रधान एवं उसके पति समेत 153 लोगों के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

ग्राम बैरवारा निवासी नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान रामदेवी एवं उनके पति महेंद्र सिंह यादव द्वारा ग्राम बुढ़वार में जीत की खुशी में करीब डेढ़ सौ समर्थकों के साथ विजयी जुलूस निकालकर धारा 144 का उल्लंघन किया। इससे कोरोना महामारी फैलने की आशंका बढ़ गई है। इस मामले में नेहरूनगर चौकी प्रभारी एसआई राजेंद्र सिंह की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इसी तरह एक अन्य मामले में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बीघा महावत में प्रधान द्वारा जीत की खुशी में भीड़ एकत्रित कर लॉकडाउन का उल्लंघन किया। अमरपुर मंडी चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने तहरीर देकर बताया कि ग्राम बीघामहावत के मजरा गंगासागर में विजयी प्रधान पति फूलसिंह पुत्र श्रीपत अपने घर के सामने गली बस्ती में ढोल नगाड़े बजवाकर प्रधानी की जीत की खुशी में जश्न मना रहे थे। इसमें अधिकांश लोग मास्क नहीं पहने थे। जब वह पुलिस बल के साथ गश्त करते हुए मौके पर पहुंचे तो विजयी प्रत्याशी कमलेश की जीत की खुशी में उनके पति फूल सिंह अपने पुत्र संजय, अपने समर्थक सुम्मा अहिरवार, बहादुर लोधी, लखन एवं चंदू के अलावा 20-25 व्यक्तियों के साथ ढोल नगाड़े बजाकर जश्न मना रहे हैं। अधिकांश लोग मास्क नहीं लगाए थे और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे थे। इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन की धारा, महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एक अन्य मामले में थाना मड़ावरा के ग्राम डोंगराखुर्द में लॉकडाउन के उल्लंघन में दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना मड़ावरा में तैनान एसआई सुधाकर सिंह ने तहरीर देकर बताया कि ग्राम डोंगराखुर्द निवासी शेर सिंह यादव एवं भगवान सिंह को धारा 144 का उल्लंघन करते हुए पकड़ा गया, जो कोविड नियमों का भी उल्लंघन है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed